जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसाम्यसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शनिवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसाम्यसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शनिवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री मुनिसुव्रतनाथ विधान हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम भक्तों ने उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रों द्वारा प्रभु का अभिषेक एवं वेहद शांतिधारा की। पंडित राकेश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने अष्ट द्रव्यों के साथ मंडलों पर अर्घ्य अर्पित कर श्री मुनिसुव्रतनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। विधान के दौरान सभी भक्तों ने निर्वाण कांड का वाचन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया। सायंकाल की बेला में जयपुर हाउस जैन समाज द्वारा श्री सर्वोतोभद्र जिनालय बलकेश्वर में आगामी अप्रैल माह में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत पारसदास जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इसी उपलक्ष्य में उनकी चौथी गोदभराई एवं सम्मान समारोह उपाध्यायश्री के सानिध्य में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ।इसके पश्चात उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने मेवा,किशमिश फल एवं अखरोट से तीर्थंकर माता की गोद भराई की तथा तीर्थंकर पिता का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले,दीपक जैन, अजय जैन,नीरज जैन जिनवाणी, पंकज जैन,अजय बैनाड़ा,राजीव जैन,राहुल जैन,बॉबी जैन,अखिल जैन,अंकेश जैन,अमित जैन,विकास जैन,प्रियंक जैन,संजीव जैन,मजीत जैन,अजित जैन सहित समस्त जयपुर हाउस जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment