समाचार

9 दिवसीय मंडल विधान की शुरुवात कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान से हुई ः 44 अर्घ्य समर्पित किए गए


नगर में विराजमान आर्यिका सरस्वती माताजी के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में 9 दिवसीय मंडल विधान की शुरुवात आश्विन सुदी एकम को प्रातः पंचामृत अभिषेक वृहद शांति धारा एवम पूजन से हुई।पढ़िए सन्मति जैन काका की रिपोर्ट…


सनावद| नगर में विराजमान आर्यिका सरस्वती माताजी के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में 9 दिवसीय मंडल विधान की शुरुवात आश्विन सुदी एकम को प्रातः पंचामृत अभिषेक वृहद शांति धारा एवम पूजन से हुई। तत्पश्चात दोपहर में आर्यिका माताजी ससंघ के सानिध्य में कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान से हुई। जिसमें 44 अर्घ्य समर्पित किए गए।

सन्मति जैन काका ने बताया कि यह विधान रचाने का सौभाग्य श्रीमती हीरामणी राजेंद्र कुमार भूंच, श्रीमती मंजुला हेमचंद भूंच एवम श्रीमती लेखमाला मुकेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ।आर्यिका माताजी ने विधान पर प्रत्येक अर्घ्य का महत्व बताते हुये विधान की महिमा बताई। इसी क्रम में रात्रि में गुरुभक्ति श्रीजी की आरती भक्ति की गई।

यह रहे मौजूद

इस पावन अवसर पर वीरेंद्र बाबा, राहुल स्वास्तिक, अचिंत्य जैन, कैलाश चंद चौधरी, प्रतिभा जैन, अंशुमा सराफ, सरला जैन, हेमा मुंशी, सावित्री बाई चंदा पाटनी नीतू जैन, आरती जैन सहित सभी समाज जन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page