उज्जैन दिगंबर महिला महासमिति ने 64 रिद्धि महामंडल विधान किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में झंडावंदन, कलश स्थापना, दीप प्रज्वलन, जिनवाणी विराजमान किए गए। पूरी भक्ति भाव से दिगंबर महिला महासमिति ने विधान पूरे किए। उज्जैन से पढ़िए यह खबर…
उज्जैन। स्थानीय दिगंबर जैन समाज की प्रमुख दानवीर अध्यक्ष दिगंबर महिला महासमिति साधना बोहरा सचिन अल्पना बाकलीवाल और कोषाध्यक्ष अर्चना छाबड़ा के सानिध्य में नमक मंडी जिनालय में 64 रिद्धि महामंडल विधान का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज की महिलाओं ने भक्तिभाव से प्रभु की आराधना की। सौधर्म इंद्राणी स्नेह लता सोगानी ने झंडा वंदन किया। रंजना चाय वाले ने चार कलश स्थापना की।
मुख्य कलश का लाभ पूजा सोगानी, सरिता छाबड़ा प्रतिभा, निशा गंगवाल, पूनम आकृति बोहरा, नीलम पांडे ने लिया। जिनवाणी विराजमान कर्ता परिवार नीतू ज्योति चना परमल वाले, मोनिका बोहरा, संगीता सोगानी, मेघा सोगानी रहीं। अष्टप्रतिहार विराजमान कर्ता स्नेह लता विनायक रेनू रावत, प्रभा बोहरा, सुमन बोहरा, दीप्ति गंगवाल, रिचा वैद्य, ममता कासलीवाल, अनीता झांझरी थीं। दीप प्रज्वलन कर्ता सारिका गंगवाल ने किया।
विधान की स्वर लहरिया नीता धवल दीदी ने बिखेरी। साथी श्वेता जैन और ऋचा जैन द्वारा प्रश्नोत्तरी भी बीच-बीच में पूछी गई। इसमें स्वल्पाहार के साथ भोजन का लाभ दिगंबर महिला महासमिति की महिलाओं ने लिया। समाज की वरिष्ठ 115 महिलाओं ने यह विधान किया। पूरे विधान के द्रव्य प्रदाता सारिका सुपर फार्मा परिवार था।













Add Comment