समाचार

बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान : अभिषेक के बाद चढ़ाए गए 256 अर्घ्य


श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के छठे दिन 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट..


सिद्धचक्र महामंडल विधान में समर्पित किए गए 256 अर्घ्य

आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के छठे दिन अभिषेक शांतिधारा विकास जैन एवं रिखभ जैन के द्वारा की गई। इस दिन 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। आज का विधान कर्म दहन विधान कहा जाता है, सभी प्रकार के कर्मों का दहन किया जाता है इस विधान को करने से। विधान में यज्ञनायक बनने का सौभाग्य विमल जैन एवं आभा जैन, नवीन जैन, अशोक जैन को प्राप्त हुआ है। यह विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के निर्देशन में किया जा रहा है।

संगीत से स्वरों को शशि पाटनी एंड पार्टी द्वारा पिरोया जा रहा है। शाम को शालीमार युवा महिला मंडल एवं शुभकामना परिवार द्वारा भव्य भक्ति के साथ आरती के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनीत जैन, मुकेश मिर्ची, दिलीप जैन, अजय जैन, वर्णित, पुलकित, मौलिक, पलक, रुचि, शालिनी, प्रभा जैन और मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं समकित जैन मोजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page