समाचार

बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त : विश्वशांति महायज्ञ के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान का हुआ समापन


श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेठ बिहारी लाल धर्मशाला, गुदडी मसूर खां में सोलह दिवसीय शुक्ल पक्ष के अवसर पर 16 दिनों से चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का रविवार को विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन के साथ समापन हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। गुदडी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आगरा के पत्तल गली स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेठ बिहारी लाल धर्मशाला, गुदडी मसूर खां में सोलह दिवसीय शुक्ल पक्ष के अवसर पर 16 दिनों से चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का रविवार को विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन के साथ समापन हुआ। सौभाग्यशाली भक्तों ने विधान के अंतिम दिन का शुभारंभ सर्वप्रथम सभी जिन प्रतिमाओं के अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया।

इस अवसर पर हुए हवन में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं एवं संपूर्ण विश्व में शांति की कामना की। पिछले 16 दिनों से चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में श्रद्धालुओं द्वारा रोजाना 120 विशेष अर्घ्यों के द्वारा श्री शांतिनाथ भगवान की मंडल पर श्रीफल चढ़ाकर विशेष आराधना की गई। यह अनुष्ठान विधानाचार्य सौरभ जैन शास्त्री एवं रविंद्र जैन शास्त्री ने संपन्न कराया। उन्होंने आयोजन का महत्व बताते हुए कहा कि जैन संस्कृति में 16 दिवसीय शुक्ल पक्ष का विशेष महत्व है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने सोलह दिवसीय विधान में सहयोग करने वालों का स्वागत- सम्मान किया।

इस अवसर पर सुभाष चंद जैन पार्षद राकेश जैन, नरेश जैन, संजय जैन, वीरेंद्र जैन, विशाल जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, सुरेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, जितेंद्र जैन, रजत जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन, नीलिमा जैन, कमलेश जैन सहित समस्त आसपास शैलियों के भक्त बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page