Uncategorized

अपनी स्वराशि कुंभ में अस्त हुए शनि: 13 फरवरी को कुंभ राशि में बनेगा सूर्य-शनि का योग


रविवार 5 फरवरी को करीब शाम 7 बजे कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। इसके बाद 9 मार्च को इसी राशि में वे अपनी सामान्य अवस्था में वापस आएंगे। मंगलवार 7 फरवरी को बुध मकर राशि में सूर्य के साथ आ जाएगा। जिससे मकर राशि में बुध-सूर्य होने से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में शनि के साथ आ जाएगा। इससे कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र और शनि का त्रिग्रही योग रहेगा। विशेष ध्यान रखें ये भविष्यफल राशियों की गणना के आधार पर है। व्यक्तिगत रूप से अपनी परेशानियों के लिए जैन साधु-संत व ज्योतिषाचार्यों के संपर्क में रहें।


शनि की चाल में बदलाव के साथ इन दो ग्रहों का परिवर्तन कई मायनों में खास होगा। शनि अस्त होंगे तो बुध और सूर्य का राशि परिवर्तन कई उतार-चढ़ाव लाएगा। कुछ दिनों के लिए त्रिग्रही योग भी बनेगा। इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने के करण सोने में उतार-चढ़ाव आएगा। कृषि और बिजनेस में भी फायदा होगा। सभी नौ ग्रहों में शनिदेव की गति सबसे धीमी है। ज्योतिष के मुताबिक कुंडली में शनि की मजबूत स्थिति होने पर जातकों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

30 जनवरी 2023 को शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो गए हैं। शनि की ये स्थिति पूरे 33 दिनों तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अस्त होने के साथ-साथ नक्षत्र भ्रमण करेंगे। शनि फिलहाल धनिष्ठा नक्षत्र में हैं लेकिन इसके बाद शनि शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण करने जा रहे हैं। शतभिषा नक्षत्र राहु के प्रभाव वाला नक्षत्र माना जाता है। ऐसे में लोगों को समस्याएं आने की संभावना है।

ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। जिन राशियों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या चल रही हैं, उन्हें खासतौर से सावधान रहने की जरूरत है।

ग्रहों का असर

अचानक मौसम परिवर्तन होने के योग बनेंगे। देश में कई जगहों पर अचानक ठंड बढ़ सकती है। शेयर मार्केट में बड़ी उथल-पुथल होने के योग बनेंगे। प्रशासनिक फैसलों से देश में विवाद बढ़ाने की आशंका रहेगा। लोगों में मतभेद बढ़ सकते हैं। भ्रष्टाचार उजागर हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों के दिल-दिमाग में अनिश्चितता रहेगी। सूर्य-बुध के शुभ योग से कृषि क्षेत्र यानी फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। बड़े निवेश और लेन-देन होंगे। मीडिया और वकालात से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।

स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है। राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। दुर्घटना होने की संभावना। देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी। बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना।

क्या करें उपाय

मुनिसुव्रत भगवान का अभिषेक,दर्शन,शांतिधारा,पूजन,चालीसा करे । शनिवार को विशेष आराधना करें । शनिवार को उपवास ,एकासन करें । तेल का दीपक करें ।

मेष राशि

सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। किसी से कोई रुका हुआ पैसा लेना है तो हो सकता है कि वह मिलने में देरी हो जाए। शनि के अस्त होने से आपको बेहतर करियर में मौके न मिलें।

वृषभ राशि

करियर की ग्रोथ में देरी हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें इस दौरान ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि बॉस या उच्चाधिकारियों के साथ अनबन होने की आशंका है। यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतें।

मिथुन राशि

शनि देव की अस्त अवस्था के दौरान यात्रा में सावधानी बरतें। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आगे की योजना बना रहे हैं, उसमें थोड़ी देरी हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आठवें भाव से संबंधित परिणाम प्राप्त होंगे, जो काफी प्रतिकूल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। अचानक से लाभ या हानि होने के भी योग बन रहे हैं। खर्चों को नियंत्रित करें।

सिंह राशि

प्रेम संबंध में या बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी नया फैसला सोच विचार कर लें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य पर असर डालेगा। कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट केस या कानूनी कार्यवाही में फंसे हुए हैं तो सावधान रहें। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद लगाकर रखेंगे, लेकिन सफलता की संभावना कम रहेगी।

तुला राशि

बच्चों के साथ भी संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दोस्ती और सामाजिक संबंधों में भी परेशानियां आ सकती हैं। लोन चल रहा है तो किस्त समय पर जमा करें और किसी से पैसे उधार न लें।

वृश्चिक राशि

शनि देव चौथे भाव में अस्त होकर ढैय्या के माध्यम से मां के संबंध में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएं तो सतर्क रहें। ठगी के शिकार हो सकते हैं।

धनु राशि

यात्राओं करने के दौरान परेशानी हो सकती है। जिस उद्देश्य से यात्रा पर जाएं, वह सफल न हो। मानसिक शांति के लिए कोई आध्यात्मिक यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

मकर राशि

फैमिली बिजनेस में घाटा हो सकता है। पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। आर्थिक क्षति भी हो सकती है। सट्टा बाजार शेयर मार्केट में निवेश करने बचें, क्योंकि शनि देव की दृष्टि आठवें भाव पर पड़ रही है।

कुंभ राशि

ऐसे में भाई-बहनों के साथ संबंध प्रभावित होंगे। विवाह में परेशानी हो सकती है। पेशेवर रूप से देखा जाए तो कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों को काम का अधिक दबाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट भी आ सकती है।

मीन राशि

ऐसे में आर्थिक नुकसान हो सकता है। कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है। वेतन वृद्धि न होने से मन दुखी रहेगा। कई कठिनाइयों से गुजरेंगे और आपका भरोसा अध्यात्म के प्रति बढ़ता जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें