गाजियाबाद/दिल्ली। आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के गाजियाबाद से दिल्ली की ओर हो रहे मंगल विहार के दौरान धर्म नगरी में उत्साह का माहौल है। इस पावन अवसर पर भिंड (मध्य प्रदेश) से आए श्रद्धालु संघ ने आचार्य श्री के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। विहार के दौरान श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा एवं जिनागम पंथी जैन मित्र मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आचार्य श्री की अगवानी की। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूज्य आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन (चरण धोने की क्रिया) किए और आरती उतारकर मंगल आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा वातावरण आचार्य श्री के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
प्रमुख श्रद्धालुओं की उपस्थिति
इस पावन अवसर पर भिंड से आए प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सोनल जैन पत्रकार, अभिषेक जैन, प्रशांत जैन, अनुभव जैन, पारस जैन, अमन जैन सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। आचार्य श्री ने सभी भक्तों को धर्मवृद्धि का आशीष दिया और जिनागम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।













Add Comment