समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में आयोजन : श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में 11वें दिन अर्पित किए 120 अर्घ्य


मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में कालाकुंज मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 20 मई से 4 जून के मध्य सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। विधान के 11वें दिन श्रद्धालुओं ने 120 अर्घ्य अर्पित किए। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में कालाकुंज मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 20 मई से 4 जून के मध्य सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। जिसमें विधान के 11वें दिन का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का जिन अभिषेक एवं वृहत शांतिधारा के साथ किया गया।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधानाचार्य नवीन भैया एवं प्रेमपाल भैया के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ श्रीजी के समक्ष मंडल पर 120 अर्घ्य चढ़ाए गए। इसके साथ ही श्रीजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधान में मौजूद सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने हाथों में चंवर लेकर जैन भजनों पर प्रभु के प्रति नृत्य प्रस्तुत किया। विधान के समापन पर भक्तों ने भगवान शांतिनाथ की मंगल आरती की। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्त श्रीजी की आराधना करने मंदिर में पहुंच रहे हैं।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 16 दिवसीय विधान का समापन 4 जून को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। इस अवसर पर विधान पुण्यार्जक परिवार नरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन, पीयूष जैन, शुभम जैन, पवन जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, अंजलि जैन, चंदा जैन, धनेश जैन सहित समस्त कलाकुंज सकल जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page