समाचार

महावीर जी कमेटी का सम्मान : युवाओं को तीर्थ क्षेत्रों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए -सुधांशु कासलीवाल 


दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी की नवनिर्वाचित कमेटी पदाधिकारियों का शनिवार का राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर की ओर से सम्मान किया गया। पढ़िये राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट… 


जयपुर। उत्तर भारत के सबसे बड़े जैन तीर्थ क्षेत्र दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी की नवनिर्वाचित कमेटी पदाधिकारियों का शनिवार का राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर की ओर से सम्मान किया गया। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के नेतृत्व में भट्टारक जी की नसियां में आयोजित इस सम्मान समारोह में महावीर जी क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुधांशु कासलीवाल, मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी, उपाध्यक्ष सी पी जैन, संयुक्त मंत्री सुभाष चन्द जैन, कार्यकारिणी सदस्य पी के जैन,अनिल पाटनी दीवान, सुधीर कासलीवाल आदि का युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, उपाध्यक्ष संजय पाण्डया, मंत्री अशोक पाटनी, भारतभूषण जैन, मुकेश कासलीवाल , योगेश टोडरका, राजेश चौधरी, नीतू जैन, डॉ अनामिका पापडीवाल, मैना गंगवाल आदि ने तिलक, माला, शाल, पगड़ी,bसाफा पहनाकर कर सम्मान किया।

इस मौके पर प्रदीप जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए महावीर जी क्षेत्र में कमेटी द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की। महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने संचालन करते हुए क्षेत्र कमेटी द्वारा गत वर्षों में किये गये विकास कार्यों के लिए युवा महासभा की ओर से साधुवाद दिया। महावीर जी कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने इस मौके पर युवाओं को महावीर जी क्षेत्र सहित तीर्थ क्षेत्रों की सेवा करने के लिए आगे आने का आव्हान करते हुए सेवा कार्य हेतु क्षेत्र से जुड़ने तथा नियमित रूप से महावीर जी जाकर क्षेत्र कमेटी द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों में सहयोग का आह्वान किया।

विकास के लिए सदैव तत्पर

मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज बन्धुओं का ही प्रेम है, जो वर्तमान कमेटी ही पुनः आ गई। कमेटी जैन धर्म की प्रभावना बढ़ाने एवं महावीर जी क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक डॉ गौरव सोगानी, पूनमचंद बैनाडा सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं ने सहभागिता निभाई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page