सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुण्डलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से बड़े बाबा के आंगन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। कुंडलपुर दमोह से पढ़िए, यह खबर…
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से बड़े बाबा के आंगन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। विधानाचार्य संजय भैया मुरैना, अरुण भैया कटंगी के निर्देशन में ब्र. सचिन भैया ब्र. सौरभ भैया पूर्णायु जबलपुर के सानिध्य में संगीतकार सुनील जैन कोटा के संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच विधान के चौथे दिन 128 अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान पुण्यार्जक परिवार श्रेष्ठी चंद्रकुमार विजयकुमार संचित जैन मुक्ता ड्रेसेस परिवार चिरमिरी छत्तीसगढ़, सौधर्मेंद्र चंद्रकुमार सविता जैन, ध्वजारोहण कर्ता विजय जैन तिथि वेदिका सहित विधान में सम्मिलित सभी श्रद्धालु भक्त अत्यंत भक्ति पूर्वक नृत्य करते हुए प्रत्येक अर्घ्य समर्पित कर रहे हैं। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य मेवा देवी, चंद्रप्रकाश, महेंद्र जयकुमार जैन परिवार कोटा, सम्यक जैन कोमलचंद संदीप जैन सागर, कमलेश राहुल रश्मि चौधरी मेडिकल परिवार ललितपुर, संजय अक्षय मानिक जैन शाहदरा दिल्ली, आशीष सौरभ संजय जैन एटा, अमित मनुज श्रीपाल जैन गन्नौर गुप्तिधाम ,ऋषभ नाथूलाल जैन जबलपुर, एकांत जैन ममता डॉ.स्वाति निखिल कक्का जी परिवार अशोकनगर, अमित कुमार जैन सागर, डालचंद आशीष अक्षय समय जैन शाहपुरा, राजकुमार चक्रेश जैन मोदी गुरसराय, अंश विक्की क्रांति नेहा मुलायमचंद जैन परिवार भोपाल, चक्रेश अभिषेक अंकित जैन पिपरई, शुभम अमित आकाश जैन शामली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती एवं भक्तामर दीप अर्चना में भक्त भक्ति में झूम उठे।













Add Comment