सुखदेव नगर इंदौर में गुरु सौभाग्य चांद शांति स्मृति जैन भवन के लोकार्पण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस समारोह में महिदपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी जवाहर डोसी ‘पीयूष’ का विराट जनमेदिनी के बीच बहुमान सम्मान किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह रिपोर्ट…
इंदौर/महिदपुर। गुरु सौभाग्य प्रकाश शांति रमणीक धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट सुखदेव नगर इंदौर में गुरु सौभाग्य चांद शांति स्मृति जैन भवन के लोकार्पण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस समारोह में महिदपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी जवाहर डोसी ‘पीयूष’ का विराट जनमेदिनी के बीच बहुमान सम्मान किया गया। जो गुरु सौभाग्य प्रकाश शांति रमणीक धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट सुखदेव नगर इंदौर ने किया। इस अवसर पर प्रवर्तक प्रकाश मुनिजी,अभिग्रहधारी राजेश मुनि जी सहित साध्वी वृंदों का समूह उपस्थित रहा। समाज की ओर से जवाहर डोसी के अभिनंदन पत्र में उनके समाज के लिए सेवा कार्यों की इबारत लिखी हुई है।
अभिनंदन पत्र में उल्लेख है कि जवाहर डोसी पीयूष(महिदपुर), हमारे श्री संघ के परम सौभाग्य एवं प्रबल पुण्योदय से निमाड सौरभ गुरुणी मैया, श्री रमणिक कुंवर जी (दमु) म.सा.के आशीर्वाद से प्रभु महावीर की शिक्षा के रूप में, पत्रकारिता द्वारा समाज एवं मानवता के हित में दी गई निःस्वार्थ सेवाओं,अथक परिश्रम, समर्पण के लिए आपको हृदय से नमन करते हैं।आपकी सेवाएं अनुकरणीय- वंदनीय हैं।आपकी सेवाएं केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण है। इस अवसर पर आज हम सभी आपके अमूल्य योगदान के लिए आपको सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हैं। इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाज श्रेष्ठी मौजूद रहे।













Add Comment