समाचार

गुरु मां ससंघ का 19 मार्च को धूबड़ी में होगा: आज बिलासीपाड़ा समाज को दर्शन वंदन का मिला सौभाग्य


गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का विहार धूबड़ी की ओर चल रहा है। इस विहार के अन्तर्गत आज बिलासीपाड़ा समाज को दर्शन-वंदन एवं प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का विहार धूबड़ी की ओर चल रहा है। इस विहार के अन्तर्गत आज बिलासीपाड़ा समाज को दर्शन-वंदन एवं प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु मां के ओजस्वी प्रवचन से प्रभावित होकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-भक्ति को प्रकट करते हुए बिलासीपाड़ा के श्रेष्ठी सर्वश्री नरेंद्र जी सेठिया ने छगनमल सरावगी एण्ड सन्स के बगल में अपनी ‌जमीन पर पद विहार कर रहे साधु-साध्वियों के‌ आहार-निहार-प्रवास की व्यवस्था देने हेतु विन्ध्य संत निवास के नाम से एक संत निवास बनाने की‌ घोषणा की जिसमें तीन कमरे, हॉल, रसोईघर आदि व्यवस्था की‌ जाएगी। नरेंद्र जी सेठिया की ओर से विन्ध्य संत निवास बनाने की इस घोषणा का श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी तहे दिल से आभार व्यक्त करती है। साथ ही उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य के सुख-समृद्धि, सुस्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की मंगल कामना करती है।
पूज्या गुरु मां ससंघ के विहार क्रम में कल शनिवार 18 मार्च को सुबह सवा पांच बजे 11 किमी की प्रलंब दूरी तय करता हुआ संघ पानबाड़ी पहूंचेगा जहां संघ की विधिवत आहारचर्या सामायिक संपन्न होगी।
इसी दिन दोपहर दो बजे संघ का पुनः विहार होकर 10 किमी की दूरी तय करता हुआ गौरीपुर पहुंचेगा जहां संघ का रात्रिकालीन विश्राम रहेगा।

मंगल प्रवेश के साथ महामिलन
धूबड़ी समाज के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार कानुगा एवं मंत्री श्री पन्नालाल जी छाबड़ा ने बताया कि रविवार को सुबह सवा आठ बजे गाजे-बाजे के साथ श्री दिगम्बर जैन मंदिर में संघ का भव्य मंगल प्रवेश के साथ परम पूज्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य मुनि 108 श्री अरिजीत सागर जी महाराज का भव्यातिभव्य महामिलन होगा। इस भव्यातिभव्य मंगल प्रवेश एवं महामिलन के ऐतिहासिक क्षणों का आनंद लेने के लिए आप सभी को स्थानीय समाज के लिए अल्पाहार व्यवस्था एवं बाहर से पधारने वाले सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार वात्सल्य भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था के तहत आमंत्रित किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page