उपाध्याय श्री विशेष सागर जी महाराज ससंघ (3 पिच्छी) का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में शनिवार 10 मई को प्रातः 8 बजे बड़वाह की ओर से होगा। मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी समाजजनों से मुनिश्री की मंगल अगवानी के लिए त्रिकोण चौराहा पर पहुंचने की अपील की गई। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य उपाध्याय श्री विशेष सागर जी महाराज ससंघ (3 पिच्छी) का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में शनिवार 10 मई को प्रातः 8 बजे बड़वाह की ओर से होगा। मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी समाजजनों से मुनिश्री की मंगल अगवानी के लिए त्रिकोण चौराहा इंदौर रोड पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कर अगवानी में शामिल होकर धर्म प्रभावना में सहयोगी बनने का भी निवेदन किया है। उपाध्याय श्री विशेष सागर जी महाराज के मंगल प्रवेश पश्चात मुनि संघ के मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद मुनि संघ की आहारचर्या नगर में होगी।













Add Comment