श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता टोंक में भगवान श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के पावन त्रय कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ बुधवार 13 मई से अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षाेल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातःकाल भगवान श्रीजी का भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। टोंक से पढ़िए, यह खबर…
टोंक। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता टोंक में भगवान श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के पावन त्रय कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ बुधवार 13 मई से अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षाेल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातःकाल भगवान श्रीजी का भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। सायंकालीन बेला में 48 दीपकों से भव्य भक्तामर अर्चना, आरती एवं शास्त्र सभा का आयोजन होगा। जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। समाज प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार ने बताया कि गुरुवार 14 मई को प्रातःकाल श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, दुग्ध शांतिधारा एवं नित्य पूजन किया जाएगा। वहीं सायंकाल आरती, शास्त्र सभा एवं भोपाल के प्रसिद्ध कलाकार केशव एंड पार्टी द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 15 मई को प्रातःकाल भगवान श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ भव्य शांतिनाथ विधान मंडल का आयोजन बड़े मंदिर परिसर में किया जाएगा तथा शांतिनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक पर 16 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पारस सर्राफ, भागचंद फुलेता, कमल आंडरा, कमल सर्राफ, सुनील सर्राफ, रमेश काला, धर्मेंद्र पासरोटिया, पप्पू मलारना, अम्मू छामुनिया, पुनीत जागीरदार, सोनू पासरोटिया, जिवेंद्र आंडरा, टोनू सर्राफ, मुकेश करवर सहित समाज के कई श्रद्धालुजन मौजूद रहे। पूरा मंदिर परिसर धार्मिक उल्लास, भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण से गुंजायमान रहा।













Add Comment