समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ का शपथ विधि समारोह हुआ : नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, अजितनाथ भिंड का शपथ विधि संकल्प समारोह 21 मार्च को व्यापार मंडल धर्मशाला लश्कर रोड में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। भिंड से सोनल जैन की यह रिपोर्ट…


भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, अजितनाथ भिंड का शपथ विधि संकल्प समारोह 21 मार्च को व्यापार मंडल धर्मशाला लश्कर रोड में बड़े ही गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, फेडरेशन), शपथ विधि अधिकारी आलोक जैन (राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव, झांसी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चंबल रीजन के अध्यक्ष अनुपम चौधरी उपस्थित रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार जैन (अध्यक्ष, अतिशय क्षेत्र वल्लभपुर बरही न्यास) नरेश चंद्र जैन (नुन्हाड वाले) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद कुमार (मामा मिठाई परिवार) द्वारा मंच उद्घाटन से हुआ। चित्र अनावरण अशोक कुमार जैन (अशोक जनरल स्टोर) परिवार द्वारा तथा दीप प्रज्वलन अमित जैन (सर्राफ परिवार) संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस.के. जैन एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जैन (जनरल स्टोर) ने की। इस अवसर पर चौधरी मुन्ना जैन, निलेश जैन सहित सभी अतिथिगण मंचासीन रहे। शपथ विधि अधिकारी आलोक जैन द्वारा नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें चौधरी मुन्ना प्रीति जैन (किला रोड भिंड) को अध्यक्ष, अजीत राखी जैन (मेडिकल) को सचिव एवं शैलू रूबी जैन (एलआईसी) को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं दांपत्य सदस्यों को ग्रुप की अखंडता, एकता एवं समर्पण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन (बच्चू भाई) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम सहसंयोजक स्वदेश अंजू जैन एवं विपिन-सोनिया जैन ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मंगलाचरण निलेश सीमा जैन, राजेश सुरेखा जैन एवं प्रदीप प्रिया जैन पहाड़िया द्वारा किया गया, वहीं कुमारी अनन्या एवं अवनी जैन द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत मनीष मधु जैन, अमित अलका जैन, अमित सपना जैन, सुनील कल्पना जैन, राजेश सुरेखा जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा तिलक, पट्टिका एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। कार्यक्रम में सहसंयोजक के रूप में संभव-सोनम जैन एवं शैलेश दीप्ति जैन को दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं पत्रकार बंधुओं का सम्मान माल्यार्पण एवं तिलक के साथ किया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जैन ने अपने कार्यकाल के सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। मंच संचालन शैलू जैन (एलआईसी) द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। कार्यक्रम के उपरांत वात्सल्यपूर्ण वातावरण में सामूहिक स्वल्पाहार का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था संयोजक एवं सहसंयोजक स्वदेश अंजू जैन संभव सोनम जैन विपिन सोनिया जैन के विशेष प्रयासों से उत्कृष्ट रूप से की गई। कार्यक्रम में सभी दांपत्य सदस्यों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page