समाचार

भेंट किए गए नियुक्ति पत्र : बैठक में की गई जैन साध्वियों के साथ हुई घटना की निंदा


भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की बैठक नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारी मनोज सांवरिया उज्जैन जिला सक्रिय सदस्य एवं प्रमोद कुमार जैन नागदा नगर अध्यक्ष का हार फूल से सम्मान किया गया एवं नियुक्ति पत्र भेंट किए गए। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…


नागदा। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की बैठक नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारी मनोज सांवरिया उज्जैन जिला सक्रिय सदस्य एवं प्रमोद कुमार जैन नागदा नगर अध्यक्ष का हार फूल से सम्मान किया गया एवं नियुक्ति पत्र भेंट किए गए। नवनियुक्त सदस्यों को नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन द्वारा संगठन में कैसे कार्य करना है, बताया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया गया कि गुजरात के भरूच में जैन साध्वियों के साथ जो घटना हुई है, उसमें दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए, जिससे इस तरह के कृत्य करने वाले दरिंदों पर खौफ बना रहे।

इसके अलावा जैन साध्वियों के विहार के दौरान उन्हें सुरक्षा प्रदान करवाई जाए। इसके अलावा आज की बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील विक्रम सिंह, मध्य प्रदेश सदस्य मनीष गुप्ता, उज्जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज सांवरिया, इन्दौर जिला सचिव आस्था जैन, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जी जैन चाय वाले एवं नागदा नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, पत्रकार निलेश मेहता, सुरेंद्र कांकरिया, दीपक दलाल, मनीष औरा, सुमित जैन, सुनील पटवारी, महेंद्र जैन नाना, प्रदीप शाह, मनोज सोनी ने भी भरूच की घटना पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। नारी शक्ति द्वारा भी इस घटना की निंदा करती है। दिल्ली से महिला राष्ट्र गौरव अवॉर्ड सम्मानित इंदु राकेश जैन द्वारा भी साध्वियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार के आरोपी को कठोर कार्यवाही कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page