मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर भारत वर्षीय जैन समाज एवं विभिन्न जैन संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर/भोपाल। केंद्र सरकार ने 24 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं प्रदेश के मुख्य सचिव रहे अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।
जैन समाज ने जताई प्रसन्नता
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अनुराग जैन की नियुक्ति पर जैन राजनीतिक चेतना मंच, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, विश्व जैन संगठन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं भारत वर्षीय जैन समाज सहित अनेक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अनेक समाजजनों ने दी बधाई
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ डॉ. जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल, मनोहर झांझरी, राकेश गोहिल, मयंक जैन, सुभाष काला, हंसमुख गांधी, टी.के. वेद, डी.के. जैन, डी.एस.पी. जैन, आनंद नवीन गोधा, सुशील पांड्या, पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन एवं रेखा जैन सहित अनेक समाजजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ
अनुराग जैन ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में सुशासन, औद्योगिक विकास, अधोसंरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए इस नियुक्ति को देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देश के विकास में निभाएँगे अहम भूमिका
नीति आयोग देश की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था है, जो केंद्र एवं राज्य सरकारों को विकास नीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान करती है। भारत वर्षीय जैन समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुराग जैन के नेतृत्व में नीति आयोग को नई दिशा मिलेगी तथा देश के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
समाज ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ
भारत वर्षीय जैन समाज ने कामना की कि अनुराग जैन अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएँ तथा नीति निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दें।
–













Add Comment