जैन राजनैतिक चेतना मंच जिला बूंदी द्वारा ’वर्तमान राष्ट्रीय जनगणना में जैन समाज की भूमिका एवं वास्तविक संख्या दर्ज कराने तथा मंच की गतिविधियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला सम्मेलन किया जा रहा है। बूंदी से पढ़िए, यह खबर…
बूंदी। जैन राजनैतिक चेतना मंच जिला बूंदी द्वारा ’वर्तमान राष्ट्रीय जनगणना में जैन समाज की भूमिका एवं वास्तविक संख्या दर्ज कराने तथा मंच की गतिविधियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला सम्मेलन किया जा रहा है। राजनैतिक चेतना मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह सम्मेलन 23-24 मई को ’उत्सव मैरिज गार्डन, सिलोर रोड बूंदी में होगा।
23 मई को कोर कमेटी बैठक
सम्मेलन से पूर्व शनिवार को रात्रि 8 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श बैठक होगी। रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रायोजक शाखा बूंदी द्वारा स्वागत उद्बोधन, मंच की गतिविधियों पर भविष्य की रूपरेखा पर विचार-मंथन, ’राष्ट्रीय जनगणना में समाज की भूमिका पर दिशा-निर्देश’, आगंतुक अतिथियों का उद्बोधन, मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षीय उद्बोधन होगा। मुख्य सम्मेलन के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राजनैतिक चेतना मंच के परम संरक्षक प्रदीप जैन ‘आदित्य’ झांसी’ होंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हुकम जैन ‘काका’ कोटा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान मुकेश चेलावत एवं प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश सुभाष जैन ‘काला’ भोपाल’ उपस्थित रहेंगे।
’सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य
मंच के प्रदेश महामंत्री टीकम जैन पार्षद, बूंदी ने बताया कि वर्तमान में चल रही राष्ट्रीय जनगणना में जैन समाज की वास्तविक संख्या दर्ज कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई बार जानकारी के अभाव में समाज के लोग धर्म के कॉलम में ‘जैन’ अंकित नहीं कराते। इसी को लेकर समाज को जागरूक करने एवं सही दिशा-निर्देश देने हेतु यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ’सुनील जैन, सिलोर’ ने सभी आमंत्रित अतिथिगण एवं सदस्यगण से अनुरोध किया है कि सम्मेलन में पधार कर मंच को गरिमा प्रदान करें













Add Comment