समाचार

आचार्य श्री पुलक सागर जी का 53वां अवतरण दिवस 11 मई को : तीन दिवसीय पुलकपर्व का भव्य शुभारम्भ


आचार्य श्री पुलक सागर जी का 53वां अवतरण दिवस 11 मई को है। इस उपलक्ष्य में देश भर की 700 पुलकमंच परिवार की शाखाओं द्वारा जीव दया, मानव सेवा, विधान, रक्तदान, अनाज वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 9, 10 एवं 11 मई को पूरे भारत में आयोजित किये जा रहे हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। राष्ट्र सन्त भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी का 53वां अवतरण दिवस 11 मई को है। इस उपलक्ष्य में देश भर की 700 पुलकमंच परिवार की शाखाओं द्वारा जीव दया, मानव सेवा, विधान, रक्तदान, अनाज वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 9, 10 एवं 11 मई को पूरे भारत में आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत मंगलवार को इंदौर की शाखाओं ने मन्दिर में विधान करके अपने गुरु की लंबी उम्र निरोगी रहने की कामनाएं कीं।

इंदौर नगर के समर्थ सिटी मन्दिर में भी विधान का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 10 मई को इंदौर की 70 शाखाओं द्वारा 53वें अवतरण दिवस पर 53 जगह वृक्षारोपण एवं अन्न वितरण किया जाएगा। 11 मई को जगह-जगह भक्ति और पुलक सागर गुणगान का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने पुलक जन चेतना मंच के आयोजन को गुरु के प्रति गुरु भक्तों का समर्पण बताया और बधाई दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्य्क्ष मीना झांझरी, राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका, महेंद्र मीना निगोत्या, दिलीप निर्मला रत्नावत, शिरीष जैन, सुषमा, सुरभि, खुशबू जैन, मधु जैन, वैभव कासलीवाल, आशीष जैन जीरावटी आदि उपस्थित थे। पूजन विधान प्रवीण जैन एवं अनामिका बाकलीवाल ने पूरे विधि-विधान से कराया। आभार कैलाश लुहाड़िया ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page