समाचार

स्मृतिनगर में धर्म प्रभावना पद यात्रा का पहुंचा 16 वें दिन पड़ाव : अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य में अनुपम भक्ति से निकली पदयात्रा


आदिनाथ से महावीर जयंती तक निकाली जा रही इंदौर की गौरवशाली धार्मिक जैन पदयात्रा शुक्रवार को स्मृतिनगर स्थित श्री विघ्न हर चैतन्य चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान के दर्शन के बाद आरंभ हुई। श्रीजी को पालकी में विराजमान कर श्रद्धालु कांधे पर लेकर चल रहे थे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आदिनाथ से महावीर जयंती तक निकाली जा रही इंदौर की गौरवशाली धार्मिक जैन पदयात्रा शुक्रवार को स्मृतिनगर स्थित श्री विघ्न हर चैतन्य चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान के दर्शन के बाद आरंभ हुई। श्रीजी को पालकी में विराजमान कर श्रद्धालु कांधे पर लेकर चल रहे थे। बैंडबाजों के साथ भजनों पर श्रावक गण भक्ति करते हुए चल रहे थे। जगह रंगोली सजाई गई और अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन किए गए।

यह पदयात्रा स्मृतिनगर से स्मृति स्थित श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के मंदिर परिसर में पाद प्रक्षालन किया गया। यह धर्म पदयात्रा अशोकनगर और स्मृतिनगर क विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस श्री विघ्न हर चैतन्य चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। इससे पूर्व यह यात्रा श्री सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर भी पहुंची। विभिन्न मार्गों और घरों के सामने मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन किए गए। श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजे श्रीजी की आरती की गई। श्री विघ्न हर चैतन्य चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने के उपरांत ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण कर लगे भगवान के जयकारे

श्री विघ्न हर चैतन्य चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के समक्ष दिगंबर जैन धर्म के ध्वज का आरोहण किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी सचिन जैन, संजय कासलीवाल, सुनील जैन, यश जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, मयंक जैन, मयूर जैन, राकेश विनायका, मनीष जैन, ऋषभ जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौधरी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि आचार्य श्री गुप्ति सागर जी ने इस धर्म पदयात्रा की शुरुआत इंदौर में की थी। जो निरंतर जारी रही। इसे तीन साल से पुनः आरंभ किया गया है। आज इसका पड़ाव स्मृतिनगर में रहा है। शनिवार को यात्रा का रामचंद्र नगर से आरंभ होगी। जो छत्रपतिनगर में पूर्णता प्राप्त करेगी। पदयात्रा में स्मृति नगर से संजय कासलीवाल, आलोक सोदिया, नीरज काला, सचिन जैन, सुनील जैन, स्वर्ण जैनविद्या महल, मयंक जैन, यश जैन, प्रेरणा जैन अशोक नगर, सौरभ जैन, अखिलेश जैन, मनीष जैन आदि भी मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page