समाचार

हैल्थ फॉरेंसिक पर वैश्विक कांफ्रेंस में नामचीन एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन: दुबई की यूनिवर्सिटीज़ से भी एक्सपर्ट्स ऑनलाइन जुडेंगे


उत्तराखंड सरकार में मेडिकल शिक्षा के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्या बतौर मुख्य अतिथि, एसआईएफएस के फाउंडर डॉ. रणजीत सिंह बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे, जबकि शंघाई, मनीला, अर्कन्सास, दुबई की यूनिवर्सिटीज़ से भी एक्सपर्ट्स ऑनलाइन जुडें़गे। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हैल्थ केयर साइंसेज़ की ओर से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस- हैल्थ फॉरेंसिक-2026 का 27 मार्च को ऑडी में आयोजन होगा। ब्लेंडेड मोड में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की थीम फ्यूचर ऑफ इन्नोवेशन एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी-एफआईएसटी रहेगी। उत्तराखंड सरकार में मेडिकल शिक्षा के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्या बतौर मुख्य अतिथि, एसआईएफएस के फाउंडर डॉ. रणजीत सिंह बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे, जबकि ग्लोबल रिसर्च एंड साइंटिफिक कोलाबोरेशन यूआईएच शंघाई के सीनियर डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार एआई इन मेडिसिनः रेडिफाइंग, हेल्थकेयर टुडे, इंजीनियरिंग द फ्यूचर ऑफ टुमारो, यूनिवर्सिटी ऑफ फिलिपिंस-मनीला के कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंसेज़ की डीन डॉ. मा. टेरेसा गुआजोन डी गुज़मान बिहेवियरल इकोलॉजीज ऑफ डेथः हेरिटेज फॉरेंसिक्स एंड ह्यूमैनिटेरियन फॉरेंसिक्स इन आर्किपेलैजिक सोसाइटीज, यूनिवर्सिटी ऑफ अर्कन्सास फॉर मेडिकल साइंसेज यूएसए के पोस्ट डॉक्टरल फेलो डॉ. अमोद शर्मा ऑबेसिटी- एनएएफएलडी इंडयूसिड इंजरी एंड मिटोकॉन्ड्रियल डायसफंक्शन इन किडनी इज पर्शियल ऐलिवेटेड बाय शार्ट टर्म मेटाफॉर्मिन, अमेटी यूनिवर्सिटी, दुबई के डॉ. नृशांत सिंह नैनोटेक्नोलॉजी इन फॉरेंसिक साइंसः फ्रॉम लेटेंट फिंगरप्रिंट इन्हेंसमेंट टू मॉलिक्यूलर इंटेलिजेंस सरीखे विदेशी मेहमान ऑनलाइन जुड़ेंगे। कॉन्फ्रेंस में टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन की उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी।

कॉन्फ्रेंस सोवेनियर का विमोचन होगा

अतिथियों की ओर से कॉन्फ्रेंस सोवेनियर का विमोचन भी किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में डिपार्टमेंट ऑफ- एमएलटी, ऑप्टोमेट्री, फॉरेंसिक और आरआईटी के चार टेक्निकल सत्रों में रिसर्च पेपर्स, पोस्टर्स और ओरल प्रेजेंटेशन होंगे। कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हैल्थ केयर साइंसेज़ के प्रिंसिपल एवम् कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन प्रो. नवनीत कुमार स्वागत भाषण, जबकि एमएलटी की एचओडी डॉ. रूचिकांत वोट ऑफ थैंक्स देंगी। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया जाएगा। पैनल डिस्कशन भी होगा, जिसकी थीम भविष्य के लिए तैयार एलाइड हेल्थकेयर वर्कफोर्स के लिए कौशल विकास को सशक्त बनानाः अंतरालों को कम करना, प्रशिक्षण को सुदृढ़ करना और नवाचार को बढ़ावा देना रहेगी। कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पोस्टर, बेस्ट रिसर्च पेपर, बेस्ट क्राइम सीन इन्वेटिगेशन के विजेता स्टूडेंट्स, जबकि बेस्ट रिसर्च पेपर्स और बेस्ट पीएचडी थिसिस के लिए फैकल्टीज़ को सम्मानित भी किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्रों की पैनल चर्चा में डॉ. प्रमोद सूर्यकांत राव डोडे, डॉ. ओ. पी. जसूजा, राजेश कुमार, डॉ. आशीष चंदर, डॉ. रणजीत कुमार सिंह, डॉ. अमित कंसल एवं अनंत राम उनियाल, प्रो. (डॉ.) रुचि कांत की मौजूदगी रहेगी।

इनकी उपस्थिति भी उल्लेखनीय रहेगी 

कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन प्रो. नवनीत कुमार ने बताया, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में बायोकेमिस्ट्री के डॉ. नरेन्द्र कुमार रोल ऑफ अमीनो एसिड इन पैनक्रियाटिक कैंसर थेरेपी, डॉ. श्रॉफ चेरिटी आई हॉस्पिटल के क्लिनिकल साइंसिस्ट डॉ. राम कैलाश गुर्जर एआई एंड इन्नोवेशन एडवांसमेंट्स इन आई केयर, गुजरात यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री एंड फॉरेंसिक साइंस के प्रो. कपिल कुमार फॉरेंसिक मालवेयर एनालिसिसः टेक्निक्स फॉर इन्वेस्टिगेटिंग साइबर थ्रेट्स, पायोनियर सेंटर ऑफ बायोसाइंसेज़ फॉर एडवांस ट्रेनिंग एंड रिसर्च- गाजियाबाद के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार शर्मा हायपोक्सिया इंड्यूसिबल फैक्टर- एन असेंसियल रेगुलेटर इन सेल्यूलर मेटाबोलिक कंट्रोल अंडर हायापोक्जिक कंडिशंस, तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर- मुरादाबाद के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी गवर्नेंस, रेग्यूलेशंस एंड एथिक्स रिलेटिड टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हैल्थकेयर पर 27 मार्च को फर्स्ट डे व्याख्यान देंगे।

दूसरे दिन इन अतिथियों के व्याख्यान होंगे

आरआईएमटी-पंजाब के प्रो. ओपी जसूजा 3-डी फॉरेंसिक फेशियल रिकंस्ट्रक्शन, आईआईटी-रुड़की के डॉ. राजेश कुमार एंटीबॉडी बेस्ड थेराप्यूटिक इंटरवेंशन अगेन्स्ट वायरल एंड नॉन वायरल एंटीजंस, स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी-देहरादून के सीनियर एमआरआई टेक्नोलॉजिस्ट अनंत राम उनियाल प्रिकॉशंस इन इमेजिंग एज एविडेंस, सिल्वर लाअन लेबोरेट्री-दिल्ली के डायरेक्टर गगन साहनी ऑक्यूलर सरफेस एंड विजुअल रिहैबिलिटेशन विद रिजिड स्कैलरल लेंसेज़, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ की डॉ. निशासिंह बायोकेमिकल सिग्नेचरः ए कॉमन लैग्वेज फॉर मेडिसिन एंड फॉरेंसिक, आईआरओ आईजीआईएमएस-पटना के साइंटिस्ट डॉ. पंकज कुमार क्यूरसीटिन फंक्शन इन प्रिवेंटिंग रेटिनल कैपिलरी एंडोथीलियल सेल डीजेनरेशन इन डीआर, सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल-मुरादाबाद के असिस्टेंट डायरेक्ट फानी कृष्णा अथरेया रोल ऑफ टेक्नोलॉजी इन लो विज़न रिहैबिलिटेशन पर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन विस्तार से चर्चा करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page