समाचार

अभिषेक करने वाले व्यक्तियों का किया गया सम्मान : चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व का आयोजन


श्री चंद्र प्रभ दिगंबर जैन मंदिर, देव नगर, आगरा में क्षमावाणी का कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महाराज एवं परम पूज्य सरकोत्धारक आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण किया गया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री चंद्र प्रभ दिगंबर जैन मंदिर, देव नगर, आगरा में क्षमावाणी का कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महाराज एवं परम पूज्य सरकोत्धारक आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण पार्षद निशांत सिंह, समाज श्रेष्ठियों मुकेश रपरिया, प्रदीप जैन कासलीवाल, प्रमोद कुमार जैन, धर्मेंश कुमार जैन,राज कुमार जैन गुड्डू, राजीव कुमार जैन गोधा, मुकेश कुमार जैन, संजीव कुमार जैन गोधा और अन्य सम्मानीय व्यक्तियों द्वारा किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन का कार्य आयुषि जैन मोट्या, मनीषा जैन, कल्पना जैन, सुजाता जैन, रमल जैन, गीता जैन, वंदना जैन, पूजा जैन और सीमा जैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानाचार्य श्री सौरभ जैन शास्त्री ने मंगलाचरण के साथ किया। इस अवसर पर सभी ट्रस्टीगण, वरिष्ठजन, त्यागीवृती, सम्मानीय महिलाओं और पिछले वर्ष में अभिषेक करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था श्री ज्ञानोदय युवा मंडल और श्री ज्ञानोदय महिला मंडल, देव नगर, आगरा के सदस्यों ने संभाली। भोजन व्यवस्था प्रशांत जैन, विवेक जैन, राहुल जैन, अचिंत जैन, और संभव जैन ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन विधानाचार्य आशुतोष जैन शास्त्री ने किया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page