समाचार

170 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा की गई : बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर की है अनूठी पहल


बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर की ओर से रविवार को 170 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा, पूजन 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शीतल नगर साकेत में हुआ। इसके बाद मंडल के सभी सदस्य, सपरिवार अरिहंत फार्म हाउस पर पहुंचे। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी राजेश जैन की यह खबर…


दौर। बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर की ओर से रविवार को 170 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा, पूजन 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शीतल नगर साकेत में हुआ। इसके बाद मंडल के सभी सदस्य, सपरिवार अरिहंत फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां सभी का स्वल्पाहार, गेम्स्, तम्बोला, सभी के भोजन की व्यवस्था की गई। मंडल के सदस्यों द्वारा एक शार्ट मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग का उद्देश्य था सभी लोगों को अभिषेक पूजन क्रिया से जोड़ना और जैन धर्म की प्रभावना करना है। मुख्य अतिथि आरके जैन (रानेका इंडस्ट्रीज) उपस्थिति रहे। यह मंडल इंदौर के लगभग सभी जिनालय में अभिषेक पूजन कर चुके हैं और दूसरा संस्करण (सेकेंड राउंड) शुरू कर दिया है। इस आयोजन में महिला मंडल द्वारा रोचक गेम्स् और तम्बोला खिलाया गया। जिसमे मुख्य भूमिका मोना जैन, सुहानी जैन, रूबी सेठी, पूनम जैन, वन्दना जैन, रश्मि जैन की रही। इस आयोजन के पुण्यार्जक अमित सेठी, राजीव जैन सोंरया, नरेन्द्र जैन, सनी जैन जेएमबी, मयंक जैन, विनीत जैन, आशीष जैन, प्रदीप सेठी,राजीव जैन मां विहार, प्रियांशु जैन (सांसद प्रतिनिधि), गौरव जैन रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page