समाचार

आचार्य श्री विराग सागर जी पर विशेष आवरण: प्रथम समाधि दिवस पर डाक विभाग ने किया जारी 


आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर शुक्रवार को प्रातः 9 बजे फिलेटेलिक ब्यूरो इंदौर जीपीओ में भारतीय डाक विभाग ने एक सुंदर विशेष आवरण जारी किया है। इससे समाजजनों में अपार हर्ष व्याप्त है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन परंपरा में विशाल संघ नायक, 500 से अधिक शिष्य-प्रशिष्य के संघ के दिशा-निर्देशक, 250 से अधिक साधु-संतों व त्यागी वृतियों की समाधि के सानिध्य प्रदाता एवं स्वयं भी उत्कृष्ट समाधि के धारक आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर शुक्रवार को प्रातः 9 बजे फिलेटेलिक ब्यूरो इंदौर जीपीओ में भारतीय डाक विभाग ने एक सुंदर विशेष आवरण जारी किया है।

यह विशेष आवरण मुख्य डाक घर में आचार्य श्री विभव सागर जी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट जयंत डोसी के सक्रिय सहयोग से अधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग शिवांसु कुमार के मुख्य आतिथ्य, सहायक निदेशक द्वितीय क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर परिक्षेत्र इंदौर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ फिलेटलिस्ट इंदौर लक्ष्मीकांत जैन के विशेष आतिथ्य में जारी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजजन, पोस्टमास्टर, बाफना जी, वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट रविंद्र पहलवान, अग्रवाल जी, मेहता जी, राजेश शाह आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page