समाचार

श्री सर्वताभद्र जिनालय के मुख्य द्वार पर चांदी का पत्र अर्पित : पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की श्रृंखला में वास्तु पूजन सम्पन्न


आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर श्री सर्वताभद्र जिनालय, आदर्श नगर बलकेश्वर में धार्मिक आस्था, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री सर्वताभद्र जिनालय, आदर्श नगर बलकेश्वर में धार्मिक आस्था, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला।गुरुवार को इस श्रृंखला के अंतर्गत शपारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन द्वारा जिनालय के मुख्य द्वार पर श्रद्धापूर्वक चांदी का पत्र अर्पित किया गया। यह पुण्य कार्य वास्तु विशेषज्ञ अंकित जैन के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक एवं जैन परंपराओं के अनुसार विधिवत वास्तु पूजन कराया गया, जिससे सम्पूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण का लाभ उठाते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्री सर्वताभद्र जिनालय के निर्माणकर्ता पंकज जैन, रजत जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। समाजजनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सेवाभावी कार्य न केवल जिनालय की शोभा को बढ़ाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को धर्म, संस्कार और सेवा की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page