समाचार

भामाशाह श्रेष्ठी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि : स्टेशन चौराहा पर होगा शर्बत एवं ठंडाई का वितरण


भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व के धनी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत एवं ठंडाई पिलाई जाएगी। कटारिया साहब का व्यक्तित्व एक ऊर्जावान व्यक्तित्व था उनकी स्मृति उनके कार्य को कोई भूला नहीं सकता। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


 रामगंजमंडी। भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व के धनी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत एवं ठंडाई पिलाई जाएगी। कटारिया साहब का व्यक्तित्व एक ऊर्जावान व्यक्तित्व था उनकी स्मृति उनके कार्य को कोई भूला नहीं सकता। उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। 27 मार्च को धानमंडी के वरिष्ठ व्यापारी काका साहब स्व.श्री माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत ठंडाई वितरण का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से स्टेशन चौराहे पर रखा गया है। यह आयोजन उनके पुत्र महेश जैन संबंधित फर्म-शंकरलाल माणकचंद जैन के सौजन्य से होगा। एवं ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन और भारत विकास परिषद, रामगंजमंडी, सभी के सहयोग से होगा। आयोजकों ने अपील की है सच्चे अर्थों में आप सभी की उपस्थिति काका साहब के प्रति सच्ची विनयांजलि होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page