इंदौर के विजयनगर स्थित पंचबालयति मंदिर में श्रुत आराधना महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया है। इसमें बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी विधानाचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। महोत्सव में समवशरण, आचार्य छत्तीसी, श्रुत स्कंध विधान, महामस्तकाभिषेक, निवार्ण लाडु और रथयात्रा जैसे आयोजन होंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर… स्रोत दैनिक भास्कर—
इंदौर। धार्मिक आयोजनों की महानगरी इंदौर में श्रुत आराधना महोत्सव का आयोजन रविवार से आरंभ हुआ है। इस महोत्सव में 1 जून तक श्री दिगंबर जैन पंचबालयति मंदिर विजयनगर में विविध धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आचार्यश्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद और मुनिश्री निष्पक्ष सागरजी महाराज, मुनिश्री निष्प्रहसागर जी महाराज के सानिध्य में हो रहे श्रुत आराधना महोत्सव में बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी विधानाचार्य की भूमिका का निर्वहन करेंगे। उनके विधानाचार्यत्व में समवशरण, आचार्य छत्तीसी, श्रुत स्कंध विधान, महामस्तकाभिषेक, निर्वाण लाडु और रथयात्रा के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
श्री कातंत्र व्याकरण पंचसंधि प्रशिक्षण शिविर होगा
इस महती आयोजन में श्री कातंत्र व्याकरण पंचसंधि प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जा रहा है। इसमें देश के अनेक त्यागी और शिष्यगण बाल ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करेंगे। बाल ब्रह्मचारी जिनेश मलैया ने बताया कि संन्यासियों के लिए आवास और भोजन के विशेष प्रबंध किए गए हैं। रोज सुबह से रात तक चार सत्रों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। विशेष दैनिक शंका समाधान सुबह साढ़े 9 बजे से 10बजे तक होगा। मुनिद्वय के प्रवचन रोज सुबह 9 बजे से होंगे। अर्हम ध्यान योग शाम को 6.45 से 7.45 बजे तक होगा।













Add Comment