समाचार

श्रीजी का हुआ अभिषेक निर्वाण लाडू चढाया : सागवाड़ा में शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक मनाया


नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन सोनियों के मंदिर में शुक्रवार को जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन सोनियों के मंदिर में शुक्रवार को जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। यह आयोजन सकल दिगम्बर जैन समाज के संयोजन और प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ” विरल ” के तत्वावधान मे श्रद्धा व उमंग से हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप दोसी ने बताया कि इस अवसर पर शुक्रवार प्रातः मूलनायक शांतिनाथ भगवान तथा पाण्डूक शिला पर विराजित प्रतिमा का श्रद्धालुओं द्वारा महाभिषेक किया गया। इसके बाद विश्व शांति कामनार्थ प्रतिष्ठचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ मूलनायक शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा पर हेरिल सुनील धनराज गोवाडिया परिवार तथा पाण्डूक शिला पर स्थापित शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा पर हेमल अंकित लखावत निवासी दाहोद द्वारा शांतिधारा की गई। सागरमल शाह और नटवर लाल गलालिया द्वारा श्रीफल फट किया गया।

शांतिनाथ विधान मण्डप में 125 अर्घ्य समर्पित

इसके बाद सकलीकरण मण्डप प्रतिष्ठा, इन्द्र प्रतिष्ठा , विधान मंडल पर पंच मंगल कलश स्थापना की गयी

ट्रस्टी अश्विन बोबडा ने बताया कि भगवान के मोक्ष कल्याणक अवसर पर निर्वाण का प्रतीक निर्वाण लाडू निशा लोकेश भरडा परिवार द्वारा चढाया गया। साथ ही उपस्थित इन्द्र इन्द्राणी समूह द्वारा शांतिनाथ विधान मण्डप पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 125 अर्घ्य समर्पित किए गए। कार्यक्रम के अंत में अव्यान , कुणाल , प्रदीप दोसी परिवार द्वारा आरती उतारी गई। वही रात्रि में भगवान का झूला झूलाया गया। भजन संध्या हुई

इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्यार्जन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page