समाचार

श्रेयस जैन ने नीट परीक्षा में रच दिया इतिहास: 99.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाई सफलता 


सिविल लाइन मोहल्ला निवासी वर्णी जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता विवेक जैन एवं डॉ. श्वेता जैन के सुपुत्र श्रेयस जैन ने नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 658 और जनरल रैंक 415 प्राप्त कर 99.96 प्रतिशत अंक अर्जित किए है। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। कड़ी मेहनत, भविष्य संवारने के लिए पूर्ण समर्पण, एक ध्येय और एक उद्देश्य लेकर अगर कोई पढ़ाई करता है तो उसका परिणाम श्रेयस जैन जैसा ही मिलता है। सिविल लाइन मोहल्ला निवासी वर्णी जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता विवेक जैन एवं डॉ. श्वेता जैन के सुपुत्र श्रेयस जैन ने नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 658 और जनरल रैंक 415 प्राप्त कर 99.96 प्रतिशत अंक अर्जित किए है।

वह स्वर्गीय बाबूलाल जैन प्रवक्ता के सुपौत्र हैं। श्रेयस जैन को मिली इस असाधारण सफलता पर ललितपुर जैन समाज पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सनत जैन, कैप्टन राजकुमार जैन ने बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page