समाचार

अवधपुरी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्रेयांशनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक एवं रक्षाबंधन महापर्व : पद्मप्रभु जिनालय परिसर गूंजा जयकारों से, भक्तों ने अर्पित किया 11 किलो का निर्वाण लड्डू


अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में शनिवार को श्रेयांशनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक एवं रक्षाबंधन महापर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने अभिषेक, शांतिधारा, पूजन व निर्वाण कांड वाचन कर 11 किलो का लड्डू अर्पित किया। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा। पद्मप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के अंतर्गत वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में श्रेयांशनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं रक्षाबंधन महापर्व मनाया गया। जहां भक्तों द्वारा प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

शांति धारा के बाद उपस्थित सभी भक्तों ने पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में प्रभु श्रेयांशनाथ का पूजन एवं निर्वाण कांड का वाचन किया। इस अवसर पर प्रभु श्रेयांशनाथ के समक्ष 11 किलो का निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। पूरा मंदिर परिसर प्रभु के जयकारों से गूंज उठा।

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, ओमप्रकाश जैन, रवि जैन, प्रवीन जैन, नरेंद्र जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, शुभम जैन, पीयूष जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, करूणा जैन, रंजना जैन, कविता जैन, गीता जैन, बीना जैन, रिंकी जैन सहित समस्त पद्मप्रभु जिनालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page