समाचार

श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ : बच्चों को बताएंगे णमोकार महामंत्र की महिमा और अर्थ 


जैन मिलन अरिहंत की ओर से श्री दिगंबर जैन श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) के तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, पुराना हलवाई खाना में 8 दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर लगाया गया है। इसका संचालन 24 मई तक किया जाएगा। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…


भिंड। जैन मिलन अरिहंत की ओर से श्री दिगंबर जैन श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) के तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, पुराना हलवाई खाना में 8 दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर लगाया गया है। इसका संचालन 24 मई तक किया जाएगा। इसका संचालन सांगानेर संस्थान के पंडित अंशुल जैन और पंडित चेतन जैन शास्त्री कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर अध्यक्ष संजीव जैन बल्लू ने ध्वजारोहन से किया और चित्र अनावरण मंदिर के गणमान्य लोगों ने किया तथा दीप प्रज्वलन मंत्री अशोक जैन पेंटर ने किया। कार्यक्रम का संचालन निकेत जैन निक्की ने किया। उन्होने बताया कि नगर के मंदिरों में गर्मियों की छुट्टियों में धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन कई वर्षों से चलता आ रहा है। विद्वान छोटे-छोटे बच्चों को जैन धर्म के 24 तीर्थकर भगवानों की गौरवशाली इतिहास की जानकारी के साथ ही बच्चों को अनादि कल से चले आ रहे पावन णमोकार महामंत्र की महिमा और अर्थ बताएंगे। विद्वानों ने प्रातः बच्चों को भगवान के पूजन अभिषेक की क्रियाएं बताई गई। साथ ही दोपहर और शाम को महिलाओं को धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कराया जाएगा। मनुष्य के जीवन में संस्कारों का विशेष महत्व होता है। संस्कारों के बिना मनुष्य जीवन में नैतिक मूल्यों का पतन हो जाता है। संस्कारों और संयम के बिना जीवन की गाड़ी बिना ब्रेक की होती है। जिससे मानव जीवन गलत और अनैतिक कार्यों में लगने लगता है। शिक्षण शिविरों के माध्यम से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण किया जाएगा। आज बच्चों के ने मंदिर में रैली निकालकर जैन धर्म के जयकारे लगाए। धार्मिक शिक्षण शिविरों के माध्यम से बच्चों में संस्कारों के साथ-साथ धर्म, नैतिकता, अनुशासन, सदाचार और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। शिविर में बच्चों को प्रतिदिन स्वल्पाहार का भी वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज का स्वल्पाहार वितरण रेखा जैन, अशोक जैन पेंटर ने किया। इस अवसर पर जैन मिलन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, अरिहंत भिंड के अध्यक्ष मुकेश जैन राजू, मंत्री मनोज जैन, पूर्व अध्यक्ष अजित जैन सोनू रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page