समाचार

श्योपुर समाज ने किया आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी को श्रीफल भेंट : आगामी रविवार प्रातः 7 बजे श्योपुर-प्रताप नगर दक्षिण संभाग में गुरुदेव का भव्य मंगल प्रवेश प्रस्तावित


आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के आगामी श्योपुर मंगल आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। मंगलवार को दुर्गापुरा जैन मंदिर जयपुर में विराजमान गुरुदेव के श्रीचरणों में श्योपुर प्रवास के लिए श्रीफल भेंट कर मंगल आगमन का विनम्र निवेदन किया गया। जयपुर से उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के आगामी श्योपुर मंगल आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। मंगलवार को दुर्गापुरा जैन मंदिर जयपुर में विराजमान गुरुदेव के श्रीचरणों में श्योपुर प्रवास के लिए श्रीफल भेंट कर मंगल आगमन का विनम्र निवेदन किया गया। लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी का श्योपुर में मंगल प्रवेश होने जा रहा है। जिससे संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। आगामी रविवार प्रातः 7 बजे श्योपुर-प्रताप नगर दक्षिण संभाग में गुरुदेव का भव्य मंगल प्रवेश प्रस्तावित है।

तैयारियां जारी हैं

राजस्थान जैन युवा महासभा दक्षिण संभाग अध्यक्ष चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि गुरुदेव के मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रबंधकारिणी कमेटी के मंत्री नेमीचंद निमोडिया , उपाध्यक्ष मुकेश बनेठा, कोषाध्यक्ष सतीश जैन माधोराजपुरा कार्यकारी सदस्य देवेंद्र बाकलीवाल प्रवीण जैन एवं गोविंद जैन टोरड़ी, युवा मंडल अध्यक्ष निमेष गंगवाल, मंत्री अनीश जैन, महिला मंडल अध्यक्ष रत्नप्रभा पापड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प 

कार्यकारिणी संरक्षक अशोक पापड़ीवाल समाज के वरिष्ठजन राजेश हाड़ा, अशोक बाकलीवाल, अशोक छाबड़ा, प्रदीप पांड्या डॉ. हिमांशु जैन, विनोद सेठी पीपला, कैलाश पचेवर, मनोज बाकलीवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी गुरुदेव के मंगल प्रवेश को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।समाज के सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव के मंगल प्रवेश महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। गुरुदेव का यह मंगल आगमन क्षेत्र में धर्म प्रभावना, संस्कार जागरण एवं आध्यात्मिक का नया अध्याय स्थापित होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page