महावीर नगर स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित 48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ पूजा का भव्य समापन हुआ। चिखली से पढ़िए, अशोक वैकोश की यह खबर…
चिखली (महाराष्ट्र)। महावीर नगर स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित 48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ पूजा का भव्य समापन हुआ। जिनवाणी माइनॉरिटी महिला मंडल चिखली द्वारा आयोजित इस अलौकिक धार्मिक उत्सव में जैन धर्म के सभी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और अटूट श्रद्धा के साथ भाग लिया। यह ऐतिहासिक विधान 30 अप्रैल से शुरू होकर 17 जून तक लगातार भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस दीर्घकालीन साधना के दौरान मंदिर में हर सुबह 6 से 9 बजे तक भगवान का पावन अभिषेक, शांतिधारा और विशेष विधान पूजा की जाती थी, वहीं शाम को 7 से 9 बजे तक प्रत्येक दिन के प्रतीक स्वरूप 48 दीपक प्रज्वलित कर प्रभु की संगीतमय महाआरती की जाती थी।
पूरे 48 दिनों तक चिखली का जैन समाज भक्ति रस में डूबा रहा, जहां समाज के सभी भाई-बहनों ने नियमपूर्वक धर्म लाभ लेकर पुण्य अर्जन किया। कोषाध्यक्ष अशोक वैकोश ने बताया कि इस व्यवस्थित धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए जिनवाणी महिला मंडल की कर्मठ सदस्यों, मंदिर के सम्मानित ट्रस्टियों और पूरे जैन समाज ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। जिससे चिखली क्षेत्र में जैन धर्म की अपूर्व प्रभावना हुई।













Add Comment