सेवानिवृत अपर कलेक्टर डॉ.केआर जैन ने 76 वर्ष की आयु में अदम्य उत्साह परिश्रम एवं ज्ञान पिपासा का परिचय देते हुए ‘द ओपन इंटरनेशल यूनिवर्सिटी फॉर कॉम्लीमेंट्री मेडिसिन्स’ से ‘आधुनिक पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में जैन धर्म के सिद्धात अहिंसा, अपरिग्रह सदाचार की प्रासंगिकता एवं उपयोगिता के बारे में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। सेवानिवृत अपर कलेक्टर डॉ.केआर जैन ने 76 वर्ष की आयु में अदम्य उत्साह परिश्रम एवं ज्ञान पिपासा का परिचय देते हुए ‘द ओपन इंटरनेशल यूनिवर्सिटी फॉर कॉम्लीमेंट्री मेडिसिन्स’ से ‘आधुनिक पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में जैन धर्म के सिद्धात अहिंसा, अपरिग्रह सदाचार की प्रासंगिकता एवं उपयोगिता के बारे में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर कुंदकुंद ज्ञानपीठ तथा दिगंबर जैन समाज ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके विलक्षण कार्य की सराहना की है। श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। जीवन के इस पड़ाव पर उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में यह सम्मान सिद्ध करता है कि सीखने और ज्ञान अर्जित करने की कोई आयु सीमा नहीं होती है।
साधुओं की वैयावृत्ति में अपने आप को अग्रणी भूमिका में रखा
साथ ही समाजजनों ने कहा कि डॉ. केआर जैन ने मप्र में उच्च प्रशासनिक सेवाओं के साथ ही जैन धर्म के प्रचार-प्रसार व जिनत्व के प्रति निष्ठापूर्वक कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया है। साथ ही साधुओं की वैयावृत्ति में अपने आप को अग्रणी भूमिका में रखा। उनके उच्च आदर्शों और समर्पण के भाव के कारण मप्र शासन एवं समाज ने समय-समय पर सम्मानित भी किया है। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र के विकास में जिनधर्म के प्रति समर्पण और निर्धन निराश्रित व्यक्तियों को हर संभव मदद की है एवं निर्धन छात्रों को उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया है। इस कार्य में जैन के परिवार ने भी उनका मान बढ़ाया।
इन्होंने डॉ. जैन को दी बधाई
श्री दिगंबर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, ट्रस्टी सुशीलकुमार कासलीवाल, आदित्य कासलीवाल, लोकेश कासलीवाल, ब्रह्मचारी अनिलकुमार जैन, प्रो.स्वप्निल कोठारी, इंजीनियर अनिलकुमार जैन, डॉ.संगीता मेहता, डॉ. नीरज जैन, डॉ. यतीश जैन, डॉ. अरविंदकुमार जैन तथा श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हैं तथा स्वस्थ, सुखी तथा यशस्वी जीवन की मंगल कामना करते हैं। उनका यह कार्य समाज और शिक्षा जगत के अलावा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बना रहे।













Add Comment