समाचार

संगीतमय श्री चंद्रप्रभ महामंडल विधान हुआ: ट्रांस यमुना कॉलोनी में रथयात्रा के पात्रों का हुआ चयन


दिसंबर को श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रांस यमुना कॉलोनी में श्री चंद्रप्रभ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव के पूर्व गायक विवेक जैन द्वारा श्री चंद्रप्रभु विधान सानंद किया गया। विधान उपरांत मंदिर समिति द्वारा आगामी रथोत्सव के पात्रों का चयन किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। दिसंबर को श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रांस यमुना कॉलोनी में श्री चंद्रप्रभ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव के पूर्व गायक विवेक जैन द्वारा श्री चंद्रप्रभु विधान सानंद किया गया। विधान उपरांत मंदिर समिति द्वारा आगामी रथोत्सव के पात्रों का चयन किया गया। जिसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य देवेन्द्र जैन को मिला। महेंद्र इंद्र मुकेश जैन, ईशान इंद्र कमल जैन, सारथी सुनील जैन, धनपति कुबेर मुकेशबाबू जैन, जबकि जिनवाणी रथ के पात्र नत्थीलाल जैन रहे।

इस मौके पर अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री कुमार मंगलम जैन, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश जैन, संजय जैन, पुष्पेंद्र जैन, नरेशचंद्र जैन, विनीत जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, नीलम जैन, कुसुमलता जैन, सरिता जैन, संध्या जैन, बबीता जैन अंजना जैन, खुशबू जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page