समाचार

जैन मुनि की हत्या का विरोध : मुनि हत्या के विरोध में समग्र जैन महिला संगठन इंदौर शुक्रवार को निकालेगा मौन रैली


जैन आचार्य की हत्या के विरोध स्वरूप एवं संतों, तीर्थों और धर्म की रक्षा के लिए शुक्रवार को दोपहर 2 बजे राजबाड़ा से कमिश्नर कार्यालय तक नगर में संचालित दिगंबर एवं श्वेतांबर महिला संगठनों की मौन रैली सकल महिला मोर्चा इंदौर के नेतृत्व में निकाली जाएगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। पिछले कुछ दिनों से देश में असामाजिक तत्वों एवं वर्ग विशेष द्वारा जैन धर्म के तीर्थों पर अतिक्रमण, मुनियों को प्रताड़ना, आदि की घटनाएं बढ़ रही हैं जो समग्र जैन समाज एवं साधु संतों के लिए चिंताजनक है। हाल ही में कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य काम कुमार नंदी की अकारण निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी गई, जिससे समग्र जैन समाज एवं महिला संगठन आक्रोशित एवं दुखी है। जैन आचार्य की हत्या के विरोध स्वरूप एवं संतों, तीर्थों और धर्म की रक्षा के लिए दिगंबर जैनआचार्य श्री विहर्षसागर जी एवं श्वेतांबर साधु पूज्य कमल मुनि महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे राजबाड़ा से कमिश्नर कार्यालय तक नगर में संचालित दिगंबर एवं श्वेतांबर महिला संगठनों की मौन रैली सकल महिला मोर्चा इंदौर के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

रैली में सम्मिलित महिलाएं हाथों में काली पट्टी बांधकर एवं नारे लिखी तख्तियां लेकर पैदल चलेंगी। रैली में नगर मे विराजमान दिगंबर श्वेतांबर साधु-साध्वियों से भी सम्मिलित होने का निवेदन किया गया है। रैली के कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर कमिश्नर को प्रधानमंत्री गृहमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। रैली संयोजक एवं महिला नेत्री रेखा जैन, शकुंतला पावेचा, सुमन जैन, मुक्ता जैन, निर्मला जैन, मीना झांझरी, कौशल्या पतंग्या, शीतल पहाड़िया, सुनीता छजलानी, ज्योति गोधा, उषा पाटनी, रिचा बंम, अनामिका बाकलीवाल, नीता जैन, स्मिता गंगवाल एवं मंजू अजमेरा ने बताया कि रैली में नगर में कार्यरत 12 महिला संगठनों के सदस्य सम्मिलित होंगे। इनमें अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ, अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद, दिगंबर जैन महिला संगठन, दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन महासमिति, महिला मंच आदि प्रमुख हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page