समाचार

चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कमेटी ने किया धन कुमार का सम्मान : चंद्रगिरी डोंगरगढ़ पर हुई धार्मिक सभा


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य धन कुमार, श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिष्ट आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज जी की समाधि स्थल चंद्रगिरी डोंगरगढ़ पर पधारे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


डोंगरगढ़। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य धन कुमार, श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिष्ट आचार्य श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज जी की समाधि स्थल चंद्रगिरी डोंगरगढ़ पर पधारे। सदस्य धन कुमार जिनप्पा गुंडे अपनी पत्नी के साथ और श्री प्रकाश जी मोदी, पारस चैनल के संचालक भी उपस्थित रहे।

उन्होंने चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र एवं आचार्य श्री की समाधि स्थल पर दर्शन कर श्रीफल समर्पित किया। इसके बाद, वे उपर पहाड़ी पर भव्य जिन मंदिर के दर्शन करने पहुंचे, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न हुए। चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कमेटी ने धन कुमार का सम्मान किया और उनके गुरुजी के प्रति समर्पण के लिए पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page