समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित “राजशांति आशियाना (ब्रह्मधाम) वृद्ध आश्रम का भव्य शुभारंभ 3 मई रविवार को प्रातः 8 बजे पुष्प वाटिका, ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट, नेनोद (इंदौर) में होगा। कार्यक्रम में गादीपति पीठाधीश्वर श्री पवनानंद जी ब्रह्मचारी और विपिन जैन पावन निश्रा में पूजा-अर्चना व गृह प्रवेश के साथ लोकार्पण किया जाएगा। इंदौर से आज पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित “राजशांति आशियाना (ब्रह्मधाम) वृद्ध आश्रम का भव्य शुभारंभ 3 मई रविवार को प्रातः 8 बजे पुष्प वाटिका, ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट, नेनोद (इंदौर) में होगा। कार्यक्रम में गादीपति पीठाधीश्वर श्री पवनानंद जी ब्रह्मचारी और विपिन जैन पावन निश्रा में पूजा-अर्चना व गृह प्रवेश के साथ लोकार्पण किया जाएगा। राजशांति आशियाना के अध्यक्ष रितेश बाफना एवं सचिवद्वय हर्ष मेहता, अदिति सुराणा ने बताया कि मुख्य भामाशाह के रूप में प्रवीण दिलीप राजकुमार जैन, संतोष चित्रा जैन व विनय मंगारमानी का विशेष योगदान रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक झोलिया, शोभा धारीवाल, विमल तोड़ी, डॉ. देविश जैन और विनोद भंडारी होंगे। जबकि विशेष अतिथियों में विधायक मधु वर्मा, प्रकाश भटेवरा, धीरज खंडेलवाल, डॉ. सुनील बाठिया, टीना जैन, रमेश भंडारी, प्रियंका जैन और सुरेश देशलहरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। राजशांति आशियाना की रेखा सुराणा एवं सतीश जैन ने बताया आश्रम बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आवास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं व स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत पहल को सफल बनाने की अपील की है।













Add Comment