समाचार

शैक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्य में अनवरत योगदान : ललितपुर के राजीव सिंघई मोनू सहित भारत वर्ष के 9 विशिष्ट पत्रकार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित 


भारतवर्ष के विभिन्न मीडिया परिवार से जुड़े 9 विशिष्ट पत्रकारों सुभाष चंद्र पाण्डेय (जौनपुर), भानु प्रताप सिंह (हरदोई), अहमद रजा खान (गोण्डा), करीम खान (गोण्डा) संजय धर द्विवेदी (प्रयागराज), हरि ओम सिंह (हापुड़) , राजीव सिंघई (ललितपुर) मान सिंह (ललितपुर), जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) सोशल मीडिया को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


  प्रयागराज। भारतवर्ष के विभिन्न मीडिया परिवार से जुड़े 9 विशिष्ट पत्रकारों सुभाष चंद्र पाण्डेय (जौनपुर), भानु प्रताप सिंह (हरदोई), अहमद रजा खान (गोण्डा), करीम खान (गोण्डा) संजय धर द्विवेदी (प्रयागराज), हरि ओम सिंह (हापुड़) , राजीव सिंघई (ललितपुर) मान सिंह (ललितपुर), जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) सोशल मीडिया को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किया गया है।

उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किए गए इन सभी 9 विशिष्ट पत्रकारों के बारे में सबसे विशेष बात यह है कि इन्होंने पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान से संबंधित सभी शत प्रतिशत समाचारों को विगत लंबे समय से लगातार कवरेज, प्रकाशन व प्रसारण करके समाज एवं देश के आम जनमानस में पीडब्ल्यूएस शौक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य के प्रति एक नई जन जागरुकता पैदा की है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ के इन सभी 9 विशिष्ट पत्रकारों को आगामी 15 अगस्त 2024 को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page