समाचार

भीषण गर्मी में बेजुबानों को दिया सहारा : श्री दिगम्बर जैन वीर मंडल ने जल पात्र रखवाए 


भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच जहां इंसान पानी के लिए साधन तलाश लेता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए बूंद-बूंद पानी जुटाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल, एटा के तत्वावधान में जीव दया के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। एटा से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…


एटा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच जहां इंसान पानी के लिए साधन तलाश लेता है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए बूंद-बूंद पानी जुटाना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल, एटा के तत्वावधान में जीव दया के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। बेजुबानों की प्यास बुझाने के लिए वीर मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्र में मिट्टी के जल पात्र (सकोरे) वितरित किए गए, ताकि लोग अपने घरों की छतों और आंगन में पक्षियों के लिए पानी रख सकें। मंडल के पदाधिकारी विपिन जैन स्वामी ने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में पक्षियों के पास पानी के सीमित विकल्प होते हैं। हमारी एक छोटी सी पहल किसी नन्हे परिंदे की जान बचा सकती है। संस्था का उद्देश्य जन-जन को करुणा और जीव दया के इस पावन कार्य से जोड़ना है।

छत पर रखा पानी परिंदे की बचा सकता है जान 

मीडिया प्रभारी वसु जैन ने कहा कि पानी एक छोटी सी पहल, बड़ी राहत अभियान के के तहत प्रत्येक घर में मिट्टी के पात्र वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक अपनी छतों पर नियमित रूप से पानी भरें, ताकि कोई भी पक्षी प्यास से दम न तोड़े। छत पर रखा एक मिट्टी के बर्तन का पानी किसी परिंदे की जान बचा सकता है। यह सिर्फ एक पात्र नहीं, बल्कि जीव दया की ओर बढ़ाया गया एक संवेदनशील कदम है। श्री दिगम्बर जैन वीर मण्डल के पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने घर के बाहर या छत पर छायादार स्थान पर पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखें। मिट्टी के पात्रों का वितरण निरंतर जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक जीव लाभान्वित हो सकें।

इन्होंने किया पुण्यार्जन 

इस नेक कार्य में शैलेन्द्र शैली, सुभाष चंद्र जैन, विनोद जैन, सुनील बांदा, गौरव जैन, संजय जैन, सोनू जैन, सितांशु जैन, नितिन जैन, नरेंद्र जैन, सुबोध जैन, पिंकी जैन, अरुण जैन, पियूष जैन, अतुल जैन, दीपक जैन, अमरचंद जैन, अनिल जैन, सतेंद्र जैन, विमल जैन, विजय जैन, नीता जैन, सुनीता जैन, डॉ.अखिलेश जैन, आर्वी अविश जैन सर्वज्ञ जैन, सक्षम जैन, हर्ष जैन, नैतिक जैन, अतिशय जैन ने सकोरे प्रदान कर पुण्यार्जन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page