समाचार

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के आगमन की तैयारियां जारी : टोंक में होने जा रहा है मंगल प्रवेश 


आचार्य वर्धमान सागर जी ससंघ का टोंक की ओर विहार चल रहा है। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ससंघ 36 पिच्छियों के आगमन को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसको लेकर रोज जैन नसिया जी में मीटिंग हो रही है। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक। आचार्य वर्धमान सागर जी ससंघ का टोंक की ओर विहार चल रहा है। समाज के पवन कंटान व विकास जागीरदार ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर जी ससंघ 36 पिच्छियों के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसको लेकर प्रतिदिन जैन नसिया जी में मीटिंग हो रही है। इससे पूर्व जैन नसिया में महिला मंडल की मीटिंग हुई। जिसमें 250 महिलाओं ने सम्मिलित होकर व्यवस्थाओं के प्रति सहभागिता निभाई। आचार्य श्री ससंघ मंगलवार शाम अग्रसेन पैरामेडिकल कॉलेज देवली से मंगल विहार कर बीएल डी मेमोरियल कॉलेज पहुंचे। वहां पर आचार्य श्री का रात्रि विश्राम हुआ।

इस मौके पर लोकेश कल्ली, प्रदीप बगड़ी, सुमित जागीरदार, अभिषेक सर्राफ, अंशुल बोरदा,अनिल कंटान नीटू छामुनिया, अजय धुवां, अम्मू छामुनिया, विनोद कल्ली, अनिल कंटान, मुकेश करवर, मनीष शिवाड़िया आदि लोग मौजूद विहार मे सम्मलित हो रहे हैं। आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज का 55 वर्षों के बाद टोंक में चातुर्मास मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page