समाचार

आगरा में 30 अक्टूबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह : आर्षमति माताजी की सानिध्य में होगा कार्यक्रम 


समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से 20 दशक से निरंतर आयोजित अखिल भारतीय आचार्य ज्ञानसागर प्रतिभा सम्मान समारोह को नियमित आयाम देते हुए उनकी अंतिम दीक्षित शिष्या गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी (संसघ) के मंगल सानिध्य में पिछले दो वर्षों में तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह आगरा के राज देवम (द मून वैली) फतेहाबाद रोड 30 अक्टूबर को आयोजित होगा। पढ़िए रिपोर्ट…


आगरा। समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से 20 दशक से निरंतर आयोजित अखिल भारतीय आचार्य ज्ञानसागर प्रतिभा सम्मान समारोह को नियमित आयाम देते हुए उनकी अंतिम दीक्षित शिष्या गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी (संसघ) के मंगल सानिध्य में पिछले दो वर्षों में तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह आगरा के राज देवम (द मून वैली) फतेहाबाद रोड 30 अक्टूबर को आयोजित होगा। यह प्रतिभा सम्मान समारोह अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार के द्वारा आयोजित होने जा रहा है।

इसी क्रम में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की पत्रिका का विमोचन गुरु मां के मंगल सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में सानन्द सम्पन्न हुआ। इस दौरान ज्ञानार्ष भक्त परिवार के पदाधिकारी एवं श्रावक श्रेष्ठीगण उपस्थित रहे। इसमें ज्ञानार्ष वर्षायोग समिति ओल्ड ईदगाह कॉलोनी आगरा का विशेष सहयोग प्रदान हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page