समाचार

पुण्यतिथि पर स्मरण : प्रदीप जी युवाओं के लिए समाजसेवी शिक्षाविद थे 


 दिगंबर जैन समाज के प्रभावशाली जैन रत्न समाजसेवी स्वर्गीय श्री प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल की आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस को चतुर्थ पुण्यतिथि है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन की ओर से श्रद्धांजलि…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज के प्रभावशाली जैन रत्न समाजसेवी स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल की आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस को चतुर्थ पुण्यतिथि है। इस उपलक्ष में हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए हुए उनकी स्मृति को नमन करते हैं।

हालांकि प्रदीप जी शिक्षक नहीं थे लेकिन शिक्षक से कम भी नहीं थे हमारी राय में प्रदीप जी समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं के लिए एक ऐसे कुलगुरु शिक्षाविद थे, जिन्होंने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं फेडरेशन की स्थापना कर उसके माध्यम से समाज के युवाओं को संगठित कर सकारात्मक समाज सेवा करने के संस्कार,प्रेरणाऔर शिक्षा दी एवं समाज को भी संगठित रहने और सबका साथ सबका विकास का संदेश दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page