समाचार

जैन समाज इस व्यवस्था का लाभ ले : जैन साधु- साध्वियों को विहार करा रही पुलिस 


वर्तमान समय में जैन साधु- साधध्वियों का पूरे भारतवर्ष में चातुर्मास के लिए विहार चल रहे हैं।जैन साधु संतों के लिए विहार में सरकार द्वारा आदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा विहार में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जवाबदारी ली गई है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। वर्तमान समय में जैन साधु- साधध्वियों का पूरे भारतवर्ष में चातुर्मास के लिए विहार चल रहे हैं।जैन साधु संतों के लिए विहार में सरकार द्वारा आदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा विहार में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जवाबदारी ली गई है। इसके लिए अनेक प्रांतों में आदेश जारी हो चुके हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि अधिकतर साधु- साध्वियों के विहार में जैन समाज द्वारा पुलिस से सुरक्षा नहीं ली जा रही है। अत: सभी से आग्रह है कि आपके नगर के आसपास या जिले में कोई भी साधु संत विहार कर रहे हैं तो उसके लिए आप एक आवेदन स्थानीय पुलिस अधीक्षक, एवं संबंधित थाना प्रभारी पुलिस को सूचना अवश्य दें ताकि जैन साधु-साध्वियों के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सके। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस सुरक्षा व्यवस्था से हमारे साधु साध्वियों का विहार में दुर्घटना आदि से बचाव होगा और साथ साथ आसामाजिक तत्वों से भी बचाव होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page