समाचार

बीसपंथी मंदिर में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक : विश्व शांति स्थापनार्थ शांतिधारा 


बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान शांतिनाथ का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस अवसर पर शांतिधारा भी की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज में मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान शांतिनाथ का मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज अभिषेक किया गया। इस अवसर पर विश्व में शांति स्थापित हो, इस भावना को लेकर शांतिधारा भी की गई। जल, दूध, दही, केसर, घृत, सर्वोषधि सहित अनेक रसों से श्रीजी अभिषेक किया गया। मनमोहन झांझरी ने बताया कि इस अवसर पर मुनि श्री प्रणुत सागर जी ने अभिषेक के महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान के अभिषेक में प्रयुक्त सामग्री भगवान के शरीर को स्पर्श करते हुए जब निकलती है तो उस गंधोदक के स्पर्श मात्र से काया रोग मुक्त हो जाती है।

मुनि श्री ने प्रसूक जल के संबंध में भी प्रेरक जानकारी दी। संचालन धर्मेंद्र पाटनी और भोला टोंग्या ने किया। आभार राजेश पांड्या और अजयपाल टोंग्या ने माना। इस अवसर पर भरत काला, पवन बेन, संगीता पाटोदी,नरेंद्र सोनी, संजय बडजात्या, प्रदीप कासलीवाल, रचित सेठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page