समाचार

समग्र जैन समाज की बैठक का आयोजन : सामूहिकता में विश्वास करके ही हम समाज का विकास कर सकते हैं


वर्तमान की आवश्यकता है कि जैन समाज को अलग-अलग न होकर एकजुटता दिखाकर कार्य करना होगा। हम सब महावीर के अनुयायी हैं और जीवन उपयोगी एक जैसे सिद्धांतों का पालन करते हैं इसलिए हमें सामूहिकता की ओर बढ़ना होगा। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…


इंदौर। वर्तमान की आवश्यकता है कि जैन समाज को अलग-अलग न होकर एकजुटता दिखाकर कार्य करना होगा। हम सब महावीर के अनुयायी हैं और जीवन उपयोगी एक जैसे सिद्धांतों का पालन करते हैं इसलिए हमें सामूहिकता की ओर बढ़ना होगा। यह बात जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने स्थानीय विजय नगर में स्थित पंच बालयति मंदिर में आयोजित समग्र जैन समाज की बैठक में कही।

हमें जैन समाज बनकर कार्य करना होगा

उन्होंने कहा कि हमारे दादा महावीर के वंशज हैं और उन्हीं के सिद्धांतों पर हम देश और समाज का विकास कर रहे हैं इसलिए अब हमें दिगंबर श्वेतांबर नहीं बल्कि जैन समाज बनकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में श्वेतांबर जैन समाज से कान्तिलाल वम, कैलाश नाहर ने कहा कि लोकतंत्र में बुद्धि बल नहीं बल्कि गण बल प्रमुख होता है हम लोग अल्प मात्रा में होते हुए भी देश के विकास में वृहत स्तर पर सहयोग करते हैं। ब्रह्मचारी दिनेश भैया एवं सुरेश भैया जी ने संगठन बनाने एवं समाज के लिए कार्य करने के लिए युवाओं से अपील की।

अहिंसक समाज आंदोलन की आवश्यकता पर बल 

दिगंबर जैन समाज के हंसमुख गांधी ने बताया कि समाज के मुनियों पर कर्नाटक में हुए उपसर्ग को लेकर जैन समाज सरकार के रवैया से नाराज हैं सरकार को इस दिशा में तुरंत कार्य करना होगा। भोपाल से पधारे मनोज जैन ने भी एक व्यापक अहिंसक समाज आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। ग्वालियर से पधारे भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर राजेश जैन बंटी ने अहिंसक समाज के ऊपर इस तरह के कुठाराघात पर कड़ाई से कार्रवाई करने के लिए सरकार से अपील की। बैठक में देवास, शिवपुरी, भिंड, गुना एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि शामिल रहे।

जैन मिलन इंदौर शाखा के मंत्री वीर संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में जैन समाज कर्नाटक में हुए कामकुमार नंदी मुनिराज की हत्या को लेकर निरंतर आंदोलन कर रहा है एवं सरकार को ज्ञापन दे रहे हैं, देवास से पधारे भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर डॉ प्रमोद जैन का कहना है कि हमें अपने जैन होने पर गर्व है और महावीर और गांधी के इस देश में अहिंसक समाजों के ऊपर इस तरह के अत्याचार लोकतंत्र की प्रासंगिकता पर ही प्रश्न खड़ा कर रहा है।

भगवान महावीर के सिद्धान्तों को व्यवहार में लाने की सलाह 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाल ब्रह्मचारी पंडित रतन लाल शास्त्री ने सरकार को भगवान महावीर के सिद्धांतों को व्यवहार में लाने की सलाह दी।

विदिशा सकल जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन द्वारा एक नई रूपरेखा बनाकर कार्य करने पर समाज को आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन वीर राजीव जैन निराला अध्यक्ष जैन मिलन शाखा महालक्ष्मी इन्दोर एवं प्रदीप जैन शास्त्री के उद्बोधन से हुआ कार्यक्रम का संचालन अर्पित जैन एवं नीरज जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य वीर के सी जैन,क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष क्षेत्र क्रमांक 12 वीर एस सी जैन,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर कैलाश चन्द्र जैन बाँझल, जैन मिलन देवास के अध्यक्ष वीर मुकेश जैन बाँझल,वरिष्ठ सदस्य वीर आर सी जैन,वीर राकेश जैन देवास,वीर चक्रेश जैन मंत्री शुख शांति नगर शाखा इंदौर, संजय जैन अहिंसा, राजेंद्र जैन टी आई, ब्रह्मचारी दीदी, बड़ी संख्या में गणमान्य महिला-पुरुष मौजूद थे। बैठक के बाद सभा स्थल पर ही इन्दोर शहर की शाखाओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय का शाल श्री फल एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, साथ ही राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर डॉ प्रमोद जैन,वीर राजेश जैन बंटी, सहित भारतीय जैन मिलन के सभी पदाधिकारियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वीर विजय कुमार जी ने सम्बोधित करते हुए सभी प्रतिनिधियों को इन्दोर शहर में और नई शाखायें खोले जाने सदस्य सँख्या बढ़ाने के लिये प्रेरित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page