इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्ययोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन पर परिवहन प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।
प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ.संजय कामले एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेंद्रसिंह चौहान ने मध्य प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांधे की अनुशंसा पर दीपक पाटनी को प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।इस नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिवहन जगत से जुड़े लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त पदाधिकरी पाटनी को बधाई देते हुए वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि दीपक पाटनी के अनुभव से परिवहन प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी। ये नियुक्तियां न केवल संगठन के विस्तार में सहायक होंगी, बल्कि परिवहन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने में भी प्रभावी साबित होंगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे और परिवहन विभाग के अंतर्गत आने वाले कर्मियों व व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जैन समाज जनों ने दीपक पाटनी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।













Add Comment