समाचार

सीसीएसआईटी और सीओई के 250 छात्र चयनित : तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता, संप्रेषण कौशल तथा आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई और कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज एंड इंजीनियरिंग ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नतीजतन 250 स्टूडेंट्स ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय और अग्रणी भारतीय कंपनियों में शैक्षणिक गुणवत्ता, सघन प्रशिक्षण और इंस्ट्रीयल एक्सपोजर के बूते पर उड़ान भरी है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई और कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज एंड इंजीनियरिंग ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नतीजतन 250 स्टूडेंट्स ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय और अग्रणी भारतीय कंपनियों में शैक्षणिक गुणवत्ता, सघन प्रशिक्षण और इंस्ट्रीयल एक्सपोजर के बूते पर उड़ान भरी है। इन चयनित छात्रों का अधिकतम सालाना पैकेज 14.5 लाख रुपए है। चयन प्रक्रिया प्रतिस्पर्धात्मक और बहु-स्तरीय रही। लिखित परीक्षा, कौशल मूल्यांकन परीक्षण, तकनीकी परीक्षण, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे विभिन्न चरणों से गुजरते हुए छात्रों ने अपने तकनीकी ज्ञान, तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता, संप्रेषण कौशल तथा आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस चयन में नियमित पूर्व-नियुक्ति प्रशिक्षण, अभ्यास साक्षात्कार, योग्यता कक्षाएँ, संप्रेषण कौशल विकास, करियर परामर्श, उद्योग संवाद आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, तकनीकी रूप से सक्षम, नवोन्मेषी और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाना है। सीओई के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी कहते हैं, यह सफलता केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और यूनिवर्सिटी की दूरदर्शी शैक्षणिक नीति का प्रतिफल है। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट करियर अवसर और समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति संकल्पित है।

नामचीन कंपनियों में चयन

सीसीएसआईटी के इन छात्रों का मफैसिस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, टोटेसिस इंडिया, क्लाउड एनालॉजी, जारो, जोश टेक्नोलॉजी समूह, वन बैंक, धनगार्ड प्राइवेट लिमिटेड, यू-सर्टिफाई, डायरेक्ट ईआरपी के साथ-साथ ऐप स्क्वाड्ज़, जीएसएस सॉल्यूशन, एडुक्यू, वायरफ्लो टेक्नोलॉजीज़, वाईएसएस डायरेक्ट क्रेडिट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचटी मीडिया लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। आईटी, फिनटेक, एड-टेक और कॉर्पोरेट सेक्टर की इन नामचीन कंपनियों में चयन यह दर्शाता है कि सीसीएसआईटी के छात्र नवीनतम तकनीकों, सॉफ्टवेयर डवलपमेंट, डेटा मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन में दक्ष हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में एफओई के लिए यूनिप्रोडक्ट इंडिया लिमिटेड, अशोक लीलैंड, इंटरफेस माइक्रो सिस्टम्स, जेड एफ राने ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, श्री सीमेंट, मारुत एयर सिस्टम्स जैसी अग्रणी औद्योगिक कंपनियों के एचआर अफसरों ने भाग लिया। इन कंपनियों में चयन से यह सिद्ध होता है, अभियांत्रिकी संकाय के छात्र न केवल तकनीकी रूप से सक्षम हैं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित भी हैं। उल्लेखनीय है कि इस पूरी चयन प्रकिया में कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर-सीआरसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page