समाचार

मुनिश्री विलोकसागरजी का 11 को होगा सिहोनिया में मंगल आगमन : मुनिराज अतिशयकारी भगवान शांतिनाथजी, कुंथनाथजी, अरहनाथजी के दर्शन करेंगे


दिगंबर जैन मुनिराजों का जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनिया में 11 नवंबर को प्रातः भव्य मंगल आगमन होने जा रहा है। आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज, आचार्यश्री आर्जवसागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज का मंगल विहार 10 नवंबर को दोपहर पोरसा से होगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। दिगंबर जैन मुनिराजों का जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनिया में 11 नवंबर को प्रातः भव्य मंगल आगमन होने जा रहा है। आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज, आचार्यश्री आर्जवसागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज का मंगल विहार 10 नवंबर को दोपहर पोरसा से मुरैना की ओर होगा। युगल मुनिराज जैन तीर्थ सिहोनियाजी की वंदना करते हुए मुरैना की ओर पद विहार करेंगे। युगल मुनिराजों का 31 अक्टूबर को पोरसा मंगल आगमन हुआ था। उनके पावन सान्निध्य में 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ और काफी धर्म प्रभावना हुई। मुनिराज सोमवार 10 नवंबर को आहारचर्या एवं सामायिक के बाद दोपहर को पोरसा से जैन तीर्थ सिहोनिया के लिए मंगल विहार करेंगे। रात्रि विश्राम ग्राम मानपुर में होने की संभावना है। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनिया में युगल मुनिराजों का मंगलवार 11 नवंबर को प्रातः कालीन बेला में भव्य मंगल आगमन होगा।

बताया जाता है कि युगल मुनिराज प्रथमवार भू-गर्भ से प्राप्त अतिशयकारी भगवान शांतिनाथजी, कुंथनाथजी एवं अरहनाथजी के दर्शन करेंगे। मंगलवार को आहारचर्या सिहोनिया जी में ही होगी। दोपहर को सामयिक के पश्चात पुनः मुरैना की ओर विहार होगा। रात्रि विश्राम ग्राम मिरघान में कोठी पर होने की संभावना है। बुधवार 12 नवंबर की आहारचर्या चौहान साहब के मकान पर ग्राम खेरा में एवं रात्रि विश्राम मुड़ियाखेड़ा/बड़ोखर के आसपास होने की संभावना है।

मुरैना में 13 नवंबर को प्रातः होगा मंगल प्रवेश

मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज का 13 नवंबर को प्रातः मुरैना नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। मुनिश्री के सान्निध्य में पुण्यार्जक परिवार कैलाशचंद राकेशकुमार जैन के सौजन्य से मुरैना के श्री पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर में 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 14 से 21 नवंबर तक होने जा रहा है। इस अनुष्ठान को सान्निध्य प्रदान करने के लिए युगल मुनिराजों का पुनः मुरैना आगमन हो रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page