समाचार

पूज्य सुधासागरजी महाराज का मक्सी तीर्थ में प्रथम बार ससंघ मंगल प्रवेश : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच हुआ भव्य स्वागत


पूज्य मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ का पहली बार श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मक्सी पार्श्वनाथ में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों, ध्वजारोहण एवं गुरु वंदना के बीच बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।


मक्सी/इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक अनियतविहारी शिष्य, जगत पूज्य, तीर्थ चक्रवर्ती, मुनिपुंगव, निर्यापक पूज्य मुनि श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज ससंघ का शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री मक्सी पार्श्वनाथ में प्रथम बार भव्य मंगल प्रवेश हुआ। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं इंदौर रीजन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

धार्मिक अनुष्ठानों से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह शुभ कार्य क्षेत्र की न्यासी श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, अमित कासलीवाल, मनोहर झांझरी, बाहुबली पांड्या, कीर्ति पांड्या, कमलेश कासलीवाल, राकेश विनायका तथा आनंद नवीन गोधा ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

ध्वजारोहण एवं अभिषेक का सौभाग्य

क्षेत्र में ध्वजारोहण का सौभाग्य विजय पाटोदी को प्राप्त हुआ। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का पुण्य लाभ श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, प्रदीप कासलीवाल, अमित कासलीवाल एवं आदित्य कासलीवाल परिवार ने प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।

गुरु वंदना एवं शास्त्र भेंट

परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य हर्ष जैन एवं तृप्ति जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गुरुचरणों में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण बना रहा।

समाजजन एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संजय पापड़ीवाल, संजय अहिंसा, रितेश पाटनी, वितुल अजमेरा, भूपेंद्र जैन, विपुल बाझल सहित इंदौर, उज्जैन, देवास एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज श्रेष्ठी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सफल संचालन

पूरे कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन अर्पित वाणी ने किया। श्रद्धालुओं ने पूज्य मुनि संघ के मंगल दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page